एक्सप्लोरर

क्या ओडिशा में शुरू हो गया 'खेला'? BJP का नया किला राज्यसभा में सेट करेगा नंबर गेम!

Mamata Mohanta: बीजू जनता दल की नेता और सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि ममता मोहंता के इस कदम से सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा.

Odisha: हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भले ही गिरावट हुई हो, लेकिन ओडिशा के रूप में पार्टी को नया किला जरूर मिल गया है. बीजेपी ने ओडिशा में न केवल लोकसभा सीटों के मामले में सूपड़ा साफ किया, बल्कि राज्य की विधानसभा में भी पहली बार परचम लहराते हुए सत्ता का तख्त हासिल किया. ओडिशा के तौर पर नए क्षेत्रीय किले का इस्तेमाल अब बीजेपी राष्ट्रीय राजनीति के समीकरण साधने के लिए भी कर सकती है या कर रही है.

दरअसल BJD नेता ममता मोहंता ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. ममता मोहंता के इस्तीफे को राज्यसभा चेयरमैन ने तुरंत मंजूर भी कर लिया है. ममता के इस कदम को बीजेपी के सियासी पेंतरे के तौर पर देखा जा रहा है. मोहंता 2020 में राज्यसभा सांसद बनीं थीं और उनका कार्यकाल 2026 में खत्म होना था, लेकिन उन्होंने दो साल पहले 2024 में ही इस्तीफा दे दिया. उनके इस कदम से सीधा फायदा बीजेपी को मिलना तय है. 

ओडिशा सेट करेगा राज्यसभा में नंबर गेम!

ममता मोहंता के इस्तीफे से खाली होने वाली सीट पर अब चुनाव होंगे तो विधानसभा में सदस्यों की संख्या के गणित से ये सीट बीजेपी के हाथ में जाएगी. ओडिशा से कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं. राज्य की सत्ता में भले ही बीजेपी काबिज हो गई हो, लेकिन ओडिशा से बीजेपी के खाते में अभी सिर्फ एक ही राज्यसभा सांसद है बाकी पर बीजू जनता दल के नेता काबिज हैं. लेकिन अब जो चुनाव होंगे तो संख्याबल के आधार पर बीजेपी कई सांसदों को ओडिशा से राज्यसभा भेज सकेगी.

ऐसे में ममता मोहंता के इस्तीफे को ओडिशा में बीजेपी के खेला के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि वो आने वाले दिनों में बीजेपी का दामन भी थाम सकती हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर इस खेला की वजह क्या हो सकती है. दरअसल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार न होने पर एनडीए के बूते सरकार बना ली है. अब लोकसभा में तो बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में सीटों के आधार पर पेच फंस रहा है. 

समझें राज्यसभा में सीटों का समीकरण

राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 245 है, लेकिन मौजूदा सांसदों की संख्या 225, तो इस लिहाज से राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा हो जाता है 113. अब बात करें बीजेपी की तो पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 86 सांसद हैं. एनडीए के सहयोगियों को मिला ले तों आंकड़ा पहुंच जाता है 101 पर. यानी बीजेपी राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े से बहुत पीछे है. बीजेपी को अगर राज्यसभा में भी बहुमत के आंकड़े के पास पहुंचना है तो ओडिशा से मिलने वाली सीटें बहुत महत्वपूर्ण बन जाती हैं.  

वहीं विपक्षी इंडिया खेमे की बात करें तो, उनके पास राज्यसभा में 87 सीट हैं. इनमें से कांग्रेस की 26, तृणमूल कांग्रेस की 13, 10-10 सीटें आम आदमी पार्टी और डीएमके की हैं, बाकी बची सीटें बाकी सहयोगियों की हैं. इंडिया और एनडीए गुट से इतर बची सीटें उन दलों की हैं, जिन्होंने इन दोनों ही गठबंधनों से हाथ नहीं मिलाया है.

YSR कांग्रेस ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन!

हालांकि आने वाले दिनों में संभावनाएं हैं कि आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ आ सकती है. 11 सांसदों वाली ये पार्टी अगर इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ी तो विपक्षी गुट राज्यसभा में काफी मजबूत हो जाएगा. इस कदम के काउंटर में बीजेपी पहले से ही तैयार हो गई है और राज्यसभा में भी नंबर गेम बनाने की जुगत में लगी है.  

ये भी पढ़ें: 'बंगाल सरकार नहीं देना चाहती खर्चे का हिसाब', टीएमसी सांसदों के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे सांसद उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश यादव
LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे MP उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget