एक्सप्लोरर

'मेरी चप्पल स्टंट नहीं है... ये मुझे जड़ों से जोड़ती है': क्या प्रतिमा भौमिक बनेंगी त्रिपुरा की पहली महिला सीएम?

Pratima Bhoumik: प्रतिमा भौमिक को त्रिपुरा में लोग दीदी बुलाते हैं. वो राज्य में अपनी साड़ी और चप्पल के लिए जानी जाती हैं.

Dhanpur Assembly Result: त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी ने अब तक अपने मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की घोषणा नहीं की है. राजनीति के गलियारों में सीएम फेस के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें सबसे ऊपर नाम केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का है.

प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की धनपुर विधानसभा सीट से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीती हैं. राज्य में बीजेपी की जीत के बाद से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ लगी हुई है. भौमिक अक्सर साधारण साड़ी और हवाई चप्पल में दिखाई देती हैं. उन्होंने अगरतला में एक समाचार चैनल से बातचीत की. 

3,500 वोटों से मिली धनपुर से जीत

भौमिक को धनपुर सीट से 42.25 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 19,148 वोटों मिले हैं. उन्होंने 1998 और 2018 में भी धनपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार हार गई थीं. हालांकि, इस बार, वह सीपीआई-एम के कौशिक चंदा को 3,500 वोटों के अंतर से हराकर धनपुर से जीतने में सफल रहीं.

भौमिक को लोग दीदी बुलाते हैं

प्रतिमा भौमिक को त्रिपुरा में लोग दीदी बुलाते हैं. वो राज्य में अपनी साड़ी और चप्पल के लिए चर्चित हैं. भौमिक ने अपनी हवाई चप्पल के बारे में बताया, "हवाई चप्पल कोई स्टंट नहीं है और न ही मैंने इसे किसी से कॉपी किया है. मेरे पास मेरी पहली हवाई चप्पल थी जब मुझे कक्षा 9 में पदोन्नत किया गया था. चप्पल आरामदायक और सस्ती है. हम किसान हैं और मैं तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हूं. चप्पल मुझे जड़ों से जोड़े रखती है. हां, असम से बीजेपी सांसद क्वीन ओझा मेरे लिए मां समान हैं और वह मुझे महंगी-महंगी साड़ियां गिफ्ट करती रहती हैं, लेकिन मैं सिंपल कॉटन वाली साड़ियां पसंद करती हूं. मैं यही हूं." 

त्रिपुरा में बीजेपी ने जीत मौजूदा सीएम माणिक साहा (Manik Saha) के नेतृत्व में हासिल की है. हालांकि, सिसायी गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को इस बार पहली महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम मुख्यमंत्री रेस में सबसे आगे है.

यह भी पढ़ें: Karnataka Hijab Row: 'पीयूसी परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं', बोले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget