एक्सप्लोरर

'विपक्ष को जलन हो रही है, उन्हें नहीं लगा था ऐसा बनेगा राम मंदिर', प्राण प्रतिष्ठा से दूरी बनाने वाली पार्टियों से बोले सुब्रह्मण्यम स्वामी

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बीजेपी के साथ-साथ देश के तमाम दलों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. हालांकि, कई नेताओं ने आने से इनकार किया है.

Ram Mandir Ceremony: बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विपक्षी दलों की तरफ की जा रही बयानबाजी को लेकर उन पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष को जलन हो रही है. उन्हें कभी लगा ही नहीं था कि राम मंदिर का निर्माण होगा. स्वामी ने कहा कि जिन लोगों को बाहर से फंडिंग मिल रही है, सिर्फ वे ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं. यहां तक कि अल्पसंख्यक समुदाय भी राम मंदिर को लेकर खुश है. 

दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दलों को भी निमंत्रण दिया है. हालांकि, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस पार्टी का कहना है कि बीजेपी ने इस धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया है. सीपीआईएम जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों की तरफ से भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस तरह की बातें कही जा रही हैं. 

कुछ कट्टरपंथी मचा रहे शोर

बीजेपी नेता स्वामी ने कहा, 'उन्हें जलन हो रही है. उन्हें नहीं लगा था कि ऐसा राम मंदिर निर्माण होगा. राम मंदिर बन रहा है, पूरे देश में उत्साह है. वे (विपक्ष) मुश्किल स्थिति में हैं. मुझे कोई परवाह नहीं है क्योंकि भारत का 82 प्रतिशत हिंदू है.' स्वामी ने कहा, 'देश के अल्पसंख्यकों- ईसाई, पारसी, यहूदी- ने बिल्कुल भी विरोध नहीं किया है. देश के अल्पसंख्यक भी राम मंदिर के समर्थन में हैं.'

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा, 'मुसलमानों के बीच भी बड़ी संख्या में लोग कहते हैं कि हमने भारत में रहना चुना, इसलिए यह कुछ ऐसा है जिसे हमें समायोजित करना होगा. मैं कहूंगा कि केवल कुछ कट्टरपंथी हैं, जिन्हें बाहर से फंडिंग मिल रही है. वे ही सारा शोर मचा रहे हैं.'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां चल रही हैं. सड़कों को सजाया गया है और उन पर खूबसूरत स्ट्रीट लैंप लगाए गए हैं. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है. 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन बड़ी संख्या में वीवीआईपी यहां पहुंचने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को 110 के करीब चार्टर्ड प्लेन पहुंचने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर उद्घाटन: किस पंचांग से निकाली तारीख? शंकराचार्य नाराज, एक आदमी के लिए रामलला से खिलवाड़...बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget