एक्सप्लोरर

BJP ने ‘एक देश, एक चुनाव’ का किया पुरजोर समर्थन, ईवीएम और ECI को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

One Nation, One Election: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक देश, एक चुनाव के मुद्दे पर देशभर में यात्रा करने के बाद मैंने पाया कि देश और कर्नाटक के लोग भी बदलाव और विकास चाहते हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया और उन्होंने ईवीएम और भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के बारे में कांग्रेस के विचारों की आलोचना की.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ के विचार को देश भर में भारी समर्थन मिला है. उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब बी. आर. अंबेडकर ने हमारे देश को संविधान दिया और अगर कोई नेता यह सुनिश्चित कर रहा है कि संविधान का सही ढंग से पालन हो, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.’

एक देश, एक चुनाव के प्रस्ताव को कोई नहीं रोक सकता- भाटिया

उन्होंने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पर देश भर में यात्रा करने के बाद उन्होंने पाया कि देश और यहां तक कि कर्नाटक के लोग भी बदलाव और विकास चाहते हैं. भाटिया ने 'एक देश, एक चुनाव' पर एक बैठक में भाग लेने से पहले बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘इसलिए यह एक ऐसा विचार है, जिसको अमल में लाने का समय अब ​​आ गया है. एक देश, एक चुनाव के प्रस्ताव को कोई नहीं रोक सकता.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही बड़े संवैधानिक बदलाव कर चुके हैं.’

कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल, BJP ने किया पलटवार

कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी एक अच्छे छात्र की तरह है, जो परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करता है और परीक्षा पास करने के बाद देश व राज्य की जनता का आभार व्यक्त करता है, जबकि कांग्रेस उस छात्र की तरह है जो पढ़ाई नहीं करता, कक्षाएं नहीं लेता और असफल होने पर ईवीएम को दोष देता है.'

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने आरोप लगाया, 'यह भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी की ओछी राजनीति और निरंतर निराशावाद को दर्शाता है.' उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा हाइड्रोजन बम करार देते हुए कहा, 'समस्या यह है कि वह फट जाते हैं और जब वह फटते हैं, तो कांग्रेस पार्टी फट जाती है.'

यह भी पढ़ेंः 'मुंह में तेजाब डाल दूंगा...'- बंगाल में TMC नेता के बिगड़े बोल, जानिए किस मुद्दे पर BJP नेताओं को दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget