एक्सप्लोरर

मुंबई: बारिश में एक हाथ में छाता दूसरे में जूता ले जाते दिखे संबित पात्रा, कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचार की पोल खुली

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदइंतजामों के लिए बीएमसी और रेलवे को कड़ी फटकार लगाई है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में 165 से 184 mm तक बारिश हुई है. बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से मायानगरी की रफ्तार थम सी गई है.

नई दिल्ली: बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में बुरा हाल है लेकिन सबसे ज्यादा असर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर पड़ा है. इस बारिश में सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि नेता भी परेशान हुए हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी मुंबई की बारिश के शिकार हो गए. दरअसल संबित पात्रा और महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय करीब दादर इलाके में बीजेपी दफ्तर जाते समय बारिश में घिर गए. घुटनों तक पानी में फंसे संबित पात्रा ने एक हाथ छाता पकड़ रखा तो दूसरे हाथ में अपने जूते संभाले हुए थे.

कांग्रेस का तंज- संबित ने बीजेपी और शिवसेना साठगांठ की पोल खोल दी संबित पात्रा की तस्वीर पर कांग्रेस ने हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा संबित पात्रा ने बीजेपी और शिवसेना साठगांठ की पोल खोल दी. प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ''तो, इस फोटो में संबित पात्रा ने भ्रष्ट बीजेपी-शिव सेना की बीएमसी ठेकेदारों के साथ नेक्सस की पोल खोल दी. जिसने मुंबई को ऐसे हालात में लाकर छोड़ दिया.''

भारी बारिश ने तोड़ी ड्रीम सिटी की कमर बारिश ने सपनों की नगरी कही जाने वाले मुंबई के जनजीवन की कमर तोड़ कर रख दी है. दक्षिण मुंबई, मध्य मुबंई और पश्चिम मुंबई के इलाकों में बारिश हो रही है. इस बीच बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदइंतजामों के लिए बीएमसी और रेलवे को कड़ी फटकार लगाई है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में 165 से 184 mm तक बारिश हुई है. बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से मायानगरी की रफ्तार थम सी गई है.

परेल, दादर, हिंदमाता, माटुंगा, किंग सर्कल, सायन, वडाला और चेंबुर इलाके में तेज बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त है. मुंबई के आस पास के इलाकों नालासोपारा, वसई, पालघर और विरार में भी जगह जगह जल भराव है. बारिश के कारण मुंबई में 21 जगह पर शॉर्ट सर्किट हुआ है.

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भी बारिश की मार पड़ी है, हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई में नदी नाले उफान पर हैं. भारी बारिश के बाद मुंबई की मीठी नदी और तुलसी लेक में 38 फीसदी से ज्यादा पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 गंटे में तेज बारिश का अनिमान जताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली तैयार, संजय बांगर के साथ इस शहर में शुरू की प्रैक्टिस
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget