एक्सप्लोरर

'BJP प्रवक्ता बिना नहाए चले आते हैं...', बोले पवन खेड़ा, राहुल को मीर जाफर कहने पर पात्रा के खिलाफ FIR की तैयारी

Congress PC: राहुल गांधी के लंदन में दिए भाषण पर बीजेपी माफी मांगने की मांग पर अड़ी हुई है. बीजेपी ने सुबह ही मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की थी.

Congress Counter Attack On BJP: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बाद अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पलटवार किया है. पात्रा ने पहले कहा था राहुल गांधी को मांफी तो मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर ही रहेंगे. अब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि ये बात शाह और शहंशाह जानते हैं कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे. इसके बाद भी बीजेपी प्रवक्ता बिना नहाए चले आते हैं.

खेड़ा ने आगे कहा, 9 बार नाक रगड़ कर अंग्रजों से माफी मांगने वाले और वायसराय से पेंशन लेने वाले कांग्रेस को देशभक्ति का ज्ञान देते हैं तो हंसी आती है. सरकार की आलोचना देश की आलोचना नहीं है. आप लोकतंत्र के किरायेदार हैं मकान मालिक नहीं. मालिक जनता है.

"लोकतंत्र के जयचंद मत बनिए"
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "ये ड्रामा इसलिए हो रहा है क्योंकि राहुल गांधी पीएम के दोस्त को लेकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं. उन्हें डर है कि कहीं राहुल गांधी पीएम के सामने अडानी का जिक्र न कर दें. लोकतंत्र के जयचंद मत बनिए. इतिहास में आपको जयचंद कहा जाएगा यदि आप देश की बजाय दोस्त की चिंता करेंगे. 

संबित पात्रा पर कार्रवाई!
संबित पात्रा ने पहले राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की थी. पात्रा ने कहा था, "मीर जाफर को मांफी मांगनी ही पड़ेगी. आज की राजनीति के मीर जाफर हैं राहुल गांधी. मीर जाफर ने जो किया था नवाब बनने के लिए और जो राहुल गांधी ने लंदन में किया है... वो ठीक वही है. शहजादा नवाब बनना चाहता है. आज के मीर जाफर को माफी मांगनी ही पड़ेगी. शहजादे... ये नहीं चलेगा. शहजादा नवाब बनना चाहता है. इसके लिए विदेशी ताकतों से मदद मांग रहे हैं."

पात्रा के इस बयान पर पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को मीर जाफर कहने को लेकर संबित पात्रा पर कर्रवाई की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस शासित राज्य में संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-
हमारे लिए ED-CBI, मोदी जी के 'मेहुल भाई' के लिए इंटरपोल से रिहाई! केंद्र पर खरगे का शायराना वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget