एक्सप्लोरर

हमारे लिए ED-CBI, मोदी जी के 'मेहुल भाई' के लिए इंटरपोल से रिहाई! केंद्र पर खरगे का शायराना वार

भारत के लोकतंत्र पर लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर बवाल अभी खत्म नहीं हुआ है. उधर कांग्रेस ने जांच एजेंसियों की विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई के बाद अब मेहुल चोकसी का मुद्दा भी उठा लिया है.

Mehul Choksi Red Notice Removed: देशभर में जांच एजेंसियां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी समेत विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है उधर इंटरपोल ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी को अपने 'रेड' नोटिस लिस्ट से हटा दिया है. इसपर अब राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला है.

खरगे ने शायराना अंदाज में ट्वीट किया, "विपक्षी नेताओं के लिए ED-CBI, पर मोदी जी के 'हमारे मेहुल भाई' के लिए इंटरपोल से रिहाई! जब 'परम मित्र' के लिए कर सकते हैं संसद ठप, तो 'पुराना मित्र' जिसको किया था 5 साल पहले फरार, भला उसकी मदद से कैसे करें इनकार? डूबे देश के हजोरों-करोड़, 'न खाने दूंगा' बना जुमला बेजोड़!"

मल्लिकार्जुन खरगे ने भगोड़े मेहुल चोकसी का जिक्र करते हुए अपने एक बयान में ये भी कहा, "भारत के बैंकों से पैसे उठा लेते है, ऐसे लोगों को सुरक्षा देने वाले देश भक्ति की बात करते हैं."

क्या माफी मांगेंगे राहुल गांधी?
उधर राहुल गांधी के लंदन में दिए भाषण पर भी खूब बवाल मचा है. बीजेपी लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है. इसपर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, "मांफी मांगने का तो कोई सवाल ही नहीं है. ये मुद्दे को हटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. एंबेसी पर हमले हो रहे हैं उस पर कोई बात नहीं, बैंकों से पैसे उठा ले जा रहे हैं, मेहुल चोकसी जैसे लोगों को प्रोटेक्शन देने वाले देशभक्ति की बात करते हैं."

एक दिन पहले खरगे ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस के उनके घर पर पहुंचने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है. यात्रा को पूरा हुए 46 दिन हो गए और वे अब पूछ रहे हैं कि आप किससे मिले थे? लाखों लोग इस यात्रा से जुड़े और उनसे (राहुल गांधी) मुलाकात की. अब कहा जा रहा है कि आप मिलने वालों की पहचान करिये."

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी संसद में बोलेंगे तो खरगे ने कहा, ‘‘मंगलवार के लिए समय मांगा है. अगर बोलने की अनुमति मिलती है तो जरूर बोलेंगे. बोलने के लिए ही तो हम प्रयास कर रहे हैं. लोकतंत्र में अगर बोलने नहीं देते हैं, मुश्किल होती है.’’

ये भी पढ़ें-
'शहजादे... ये नहीं चलेगा, माफी तो मांगनी ही पड़ेगी', संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया मीर जाफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget