एक्सप्लोरर

BJP On Corruption: ईडी की कार्रवाई पर संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला, कहा- जहां भ्रष्टाचार, वहां जांच

BJP On ED Investigation: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भ्रष्टाचार की कार्रवाई पर बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि जहां भ्रष्टाचार हुआ वहीं ईडी की जांच हो रही है.

Sambit Patra On opposition: बीजेपी (BJP) प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ईडी (ED) की पूछताछ और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की गिरफ्तारी पर बात की और जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ लड़ाई में बीजेपी पार्टी की जीरो टॉलरेंस है. आज सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी है और पार्थ चटर्जी के जानकार के घर से 21 करोड़ निकलता है तो बीजेपी पूछती है कि क्या जांच नहीं होनी चाहिए?

उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ का गबन हुआ है. पूरा मामला कोर्ट में गया है, इस मामले पर आज सोनिया जी से पूछताछ भी हो रही है. सोनिया आज स्वीकार करने की आवश्यकता है कि किस प्रकार से ये षड्यंत्र रचा गया था, कौन मुख्य षड्यंत्रकर्ता है. आज सोनिया गांधी की पेशी ईडी के सामने है. जिस तरीके का माहौल कांग्रेस बना रही है पूरा देश देख रहा है. विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है. कांग्रेस नहीं चाहती कि उसके खिलाफ जांच हो.

पीएम मोदी की फोटो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों की कंगाली है. प्रधानमंत्री जी की फोटो और वीडियो को जोड़-तोड़ कर जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सोशल मीडिया पर प्रस्तुत कर रहे हैं कि देखिए मोदी जी ने पूर्व राष्ट्रपति को सम्मान नहीं दिया, खड़गे किस एंगल से बैठेंगे और कहां बैठेंगे इसको लेकर चिट्ठी लिख रहे हैं. आज ये विपक्ष के पास मुद्दों की कमी के कारण ये नतीजा है.

भ्रष्टाचार पर बीजेपी की जीरो टॉलरेंस नीति

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ बीजेपी (BJP) की जीरो टॉलरेंस की नीति है. 5 हजार करोड़ का गबन हुआ तो पूछताछ होगी. 76 प्रतिशत स्टेकहोल्डर सोनिया (Sonia Gandhi) और राहुल (Rahul Gandhi) के पास है तो ऐसे में पूछताछ भी तो इनसे ही होगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यंग इंडिया (Young India) बनाकर गबन किया है. 21 करोड़ रुपये पार्थ चटर्जी (Parth Chattterjee) के जानकार के पास से 21 करोड़ रुपये निकलते हैं, आप को पंजाब (Punjab) में मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ता है और दिल्ली में सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के घर से पैसे बरामद होते हैं. क्या इन सभी विषयों को हमें इसलिए खारिज कर देना चाहिए कि विपक्ष ये मुद्दे पसंद नहीं हैं. जहां पर भ्रष्टाचार है वहां पर जांच है.

ये भी पढ़ें: Agneepath Scheme: आप सांसद संजय सिंह को बीजेपी का जवाब, संबित पात्रा बोले- धर्म और जाति से ऊपर है सेना

ये भी पढ़ें: BJP Slams Congress: 'हाफिज सईद ने कहा था कांग्रेस अच्छी पार्टी', BJP ने गांधी परिवार पर किया तीखा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन के लिए निकले INDIA गठबंधन के नेता, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, बर्खास्त हो सरकार
Live: राष्ट्रपति भवन के लिए निकले INDIA गठबंधन के नेता, राहुल बोले- ज्ञानेश की बात नहीं, बर्खास्त हो सरकार
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget