एक्सप्लोरर

Congress President Election: 'कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारत के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुले हुए हैं', शशि थरूर पर भड़की BJP

BJP Slams Shashi Tharoor: शशि थरूर के घोषणा पत्र में भारत का विकृत नक्शा दिखाए जाने पर बीजेपी ने कहा कि शायद ऐसा करके उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी.

Tharoor Shows Distorted Map of India: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार (Congress Presidential Candidate) शशि थरूर (Shashi Tharoor) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में भारत का जो नक्शा (India Map)  दिखाया है, वह ‘विकृत’ है, जिसमें जम्मू और कश्मीर (Jammu ans Kashmir) के हिस्से नहीं हैं.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा कि ‘गांधी परिवार’ (Gandhi family) का समर्थन प्राप्त करने के लिए नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है.

शशि थरूर के कार्यालय ने यह कहा

थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने इस अवसर पर अपना एक घोषणापत्र भी जारी किया. इस घोषणापत्र में भारत के नक्शे में जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों को उचित तरीके से नहीं दिखाया गया था और उसमें लद्दाख नदारद था. बाद में थरूर के कार्यालय ने कहा कि भारत के नक्शे को अब सुधार दिया गया है.

बीजेपी ने ऐसे साधा शशि थरूर पर निशाना

मालवीय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक तरफ जहां माना जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारत के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुले हुए हैं. शायद वह सोचते होंगे कि इससे उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी.’’

बीजेपी प्रवक्ता आर पी सिंह ने भी एक ट्वीट कर थरूर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, ‘‘यह न तो कोई गलती है और न ही भयंकर भूल है, बल्कि जम्मू और कश्मीर को लेकर कांग्रेस की निर्धारित नीति है.’’

तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में थरूर का मुकाबला राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से है. पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. खड़गे के नामांकन समर्थन में जिन 10 नेताओं के नाम बताए गए, उनमें दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं. बता दें कि शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.

ये भी पढ़ें-

Congress President Election: 2024 की रेस...मल्लिकार्जुन खड़गे के भरोसे कांग्रेस, हर वो सिग्नल जो क्लियर कर रहा सबकुछ

अशोक गहलोत तो सीएम के पद से इस्तीफा देने जा रहे थे, भागकर कौन गया था रोकने? जानिए इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget