एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर BJP ने घेरा तो कांग्रेस बोली, 'हर घर में मंदिर होता है, ये गलत है कि...'

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इस बीच देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. राम मंदिर पर राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी की ओर से घेरे जाने पर जयराम रमेश ने पलटवार किया है.

Congress Vs BJP: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से कांग्रेस ने दूरी बनाई है. मंगलवार (16 जनवरी) को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन नगालैंड में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर में न जाने को लेकर कहा कि यह चुनावी, राजनीतिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस का कार्यक्रम है, ऐसे किसी कार्यक्रम में उनके लिए जाना बहुत मुश्किल है.

राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य घटक दलों पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार (17 जनवरी) को कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाने वालों का लोग फिर से बहिष्कार कर सकते हैं. इस पर कांग्रेस से भी पलटवार किया गया. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि हर घर में मंदिर होता है... ये राजनीतिक समीकरण है.''

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने मंगलवार को नगालैंड के चिफोबोजू में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा था, ''राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और बीजेपी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को पूरी तरह से राजनीतिक और 'नरेंद्र मोदी फंक्शन' बना दिया है. यह संघ और बीजेपी का कार्यक्रम बन गया है. यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे.''

राहुल ने कहा, ''हम सभी धर्मों के साथ हैं. हिंदू धर्म से जुड़े सबसे प्रमुख लोगों (शंकराचार्य) ने भी अपने विचार प्रकट किए हैं कि यह एक राजनीति कार्यक्रम है. इसलिए हमारे लिए ऐसे किसी कार्यक्रम में जाना बहुत मुश्किल है जिसे प्रधानमंत्री और संघ के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है.'' उन्होंने दावा किया कि यह चुनावी कार्यक्रम है और इसके जरिए चुनावी माहौल तैयार किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर क्या बोले?

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बीजेपी राष्ट्रव्यापी स्वच्छ तीर्थ अभियान चला रही है, जिसमें मंदिरों और उनके आसपास स्वच्छता कार्यों में बीजेपी नेताओं को श्रमदान देते हुए देखा जा रहा है. नई दिल्ली में बुधवार (17 जनवरी) को बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के साथ अनुराग ठाकुर ने वाल्मीकि मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा.

अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने नए संसद भवन और प्रधानमंत्री के संबोधन का बहिष्कार किया और लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया. अब उन्हें लगता है कि वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार कर सकते हैं लेकिन हो सकता है कि लोग उनका फिर से बहिष्कार कर दें.’’

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारने और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बयान दे रहे हैं और प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भगवान राम के सामने आखिरकार आत्मसमर्पण करना होगा. उन्होंने कहा कि कई कांग्रेस नेता पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की बात नहीं मान रहे और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो रहे हैं.

जयराम रमेश का पलटवार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा, ''ये सब भगवान राम का राजनीतिकरण है. 22 जनवरी का समारोह राजनीतिक समारोह है. बीजेपी और आरएसएस की ये राजनीतिक परियोजना लंबे समय से चली आ रही है... हमारा देश और हमारा समाज अनेक धर्मों का आधार है... धर्म और आस्था निजी मामला है, जिसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए...''

उन्होंने यह भी कहा, ''हर घर में मंदिर होता है, मेरे घर में भी है, ये सब क्या है? ये राजनीतिक समीकरण है.  राहुल जी ने कहा कि हम धर्म विरोधी नहीं हो सकते, हमारा धर्म बहु जाति समाज है. हमारे धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. हम बस यही चाहते है और संविधान भी यही कहता है.''

जयराम रमेश ने कहा, ''जब मैं 12 साल का था तो मुझे भगवद्गीता सिखाई गई. रामायण महाभारत तो हमारे देश का अंग हैं. ये कहना कि आप 22 तारिख को नहीं आ रहे हो तो आप विरोधी हो, ये गलत है.''

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- राम मंदिर उद्घाटन से पहले पीएम मोदी बोले, 'प्राण प्रतिष्ठा तो अयोध्या में होगी, लेकिन श्रीराम ज्योति घर-घर में जलेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ NDA सांसदों का मार्च, राहुल को घेरने का बड़ा प्लान
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget