एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'BJP आने वाले वक्त में राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा झंडा लगाएगी...' केंद्र सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती

Jammu Kashmir News: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लोगों के साथ बातचीत और सुलह ही क्षेत्र में स्थायी शांति का एकमात्र तरीका है. मुफ्ती साहब ने जीवन भर इसे बनाए रखा लेकिन सरकारों ने कभी ध्यान नहीं दिया.

Jammu Kashmir: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए बातचीत को समाधान बताते हुए शनिवार को कहा कि कोई देश कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अपने लोगों के खिलाफ जंग नहीं जीत सकता. महबूबा मुफ्ती पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सैयद की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर बिजबेहरा में थीं.

अपने पिता और पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की सातवीं पुण्यतिथि के समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. अपने संबोधन में पीडीपी प्रमुख ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर की पहचान को ध्वस्त कर दिया और आगे भी करेगी. अगर बीजेपी को नहीं रोका गया. 

बातचीत ही एकमात्र विकल्प 

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत और सुलह ही क्षेत्र में स्थायी शांति का एकमात्र तरीका है. अपने पिता का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्ती साहब ने जीवन भर इसे बनाए रखा लेकिन सरकारों ने कभी ध्यान नहीं दिया.

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि संसद के सदस्य और केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में, मुफ्ती साहब ने बातचीत के माध्यम से शांति प्राप्त करने की पुरजोर वकालत की. वह अपनी मृत्यु तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा करते रहे. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने दावा किया था कि वह कश्मीर मुद्दे को हल कर देगी लेकिन विफल रही. 

अपने लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं जीत सकता कोई भी देश 

पीडीपी प्रमुख ने आगे कहा कि मुफ्ती साहब हमेशा मानते थे कि कोई देश कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह अपने लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं जीत सकता. उन्होंने आगे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी भारत के संविधान को कमजोर कर रही है. यह वह भारत नहीं है, जिसके साथ हमने गठबंधन किया था.

जम्मू-कश्मीर गांधी के भारत में शामिल हुआ

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर गांधी के भारत में शामिल हुआ न कि गोडसे के भारत में. भाजपा ने 2019 में जम्मू-कश्मीर की पहचान को ध्वस्त कर दिया और भविष्य में देश की पहचान को नष्ट कर देगी. उन्होंने (भाजपा) हमारा झंडा छीन लिया. वह दिन दूर नहीं जब भगवा, तिरंगे की जगह ले लेगा, जिसके लिए हजारों भारतीयों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. 

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बलों और AFSPA की व्यवस्थित वापसी की वकालत करते हुए कहा कि अगर बीजेपी दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण है और सब कुछ ठीक है, तो नागरिकों को सशस्त्र क्यों किया जा रहा है और इस क्षेत्र में अधिक बल लाए जा रहे हैं. 

पीडीपी प्रमुख ने आगे कहा कि हमारे पास सेना के खिलाफ कुछ भी नहीं है, लेकिन AFSPA को धीरे-धीरे वापस लेने का समय आ गया है और सेना को भी बैरक में वापस आ जाना चाहिए था. लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में देश से झूठ बोला है जो इससे भी बदतर है. 

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में पेशाब मामला: 4 केबिन क्रू और पायलट को कारण बताओ नोटिस, रोस्टर से हटाया गया नाम- एयर इंडिया CEO ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget