एक्सप्लोरर

यूपी एमएलसी चुनाव: बीजेपी ने जारी की लिस्ट, वोटिंग की नौबत नहीं आएगी

बीजेपी ने यूपी से एमएलसी चुनाव के लिए 10 नेताओं के नाम के साथ अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

नई दिल्ली: यूपी से एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 10 नेताओं के नाम का एलान किया है. बीजेपी ने एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल के लिए छोड़ी है. केन्द्रीय मंत्री और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को अपना दल से टिकट मिला है.

बीजेपी ने निभाया अपना वादा, इन नेताओं को दिए एमएलसी टिकट

बीजेपी की लिस्ट में उन सभी 4 नेताओं के नाम हैं जिन्होंने एमएलसी से इस्तीफ़ा दिया था. यशवंत सिंह ने जो सीट छोड़ी थी, उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ चुन कर आए. राज्य सभा चुनाव में निर्दलीय विधायक राजा भैया को बीजेपी खेमे में लाने में भी उनका बड़ा रोल रहा. समाजवादी पार्टी छोड़ कर यशवंत पिछले साल बीजेपी में आ गए थे. उनके साथ सरोजिनी अग्रवाल और बुक्कल नवाब ने भी विधान परिषद से इस्तीफ़ा दे दिया था. बीजेपी ने अपना वादा निभाते हुए इन सभी नेताओं को एमएलसी का टिकट दे दिया. मायावती सरकार में ताक़तवर मंत्री रहे जयनारायण सिंह बीएसपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उनका नाम भी लिस्ट में है.

वाराणसी से ही 7 बार के विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी को नहीं मिला टिकट, अमित शाह पर वादा खिलाफी का आरोप

योगी सरकार में मंत्री महेन्द्र सिंह और मोहसिन राजा का एमएलसी का कार्यकाल ख़त्म हो रहा था. इसीलिए बीजेपी ने दोनों नेताओं को फिर से टिकट दिया है. ब्राह्मण कोटे से विजय बहादुर पाठक ने बाज़ी मार ली. वे यूपी बीजेपी के महामंत्री हैं. कई सालों तक पाठक पार्टी के प्रवक्ता रहे. बीजेपी ने अपने दो और महामंत्रियों अशोक कटारिया और विद्यासागर सोनकर को भी एमएलसी का टिकट दिया है. बिजनौर के कटारिया पिछड़ी जाति से और जौनपुर के सोनकर दलित समाज से आते हैं. वाराणसी के अशोक धवन को पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए चुनाव में काम करने का ईनाम मिला है. वाराणसी से ही 7 बार के विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी को टिकट नहीं मिला. उन्होंने कहा “अमित शाह ने मुझसे वादा किया था. ये काशी का अपमान है”. पिछले विधानसभा चुनाव में चौधरी का टिकट कट गया था. श्यामदेव राय चौधरी वही नेता हैं, जिसे पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मनाने की कोशिश की थी. तब वाराणसी में पीएम मोदी उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंदिर में ले गए थे. अब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है.

एसपी से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मिल सकता है टिकट

बीएसपी ने भीमराव अंबेडकर को एमएलसी का टिकट दिया है. पिछले महीने ही वे राज्य सभा का चुनाव हार चुके हैं. समाजवादी पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को टिकट मिल सकता है. अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि वे इस बार एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि रविवार को एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू अखिलेश यादव ने कहा कि वे अगले साल लोकसभा का चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे. एसपी, बीएसपी और कांग्रेस मिला कर सिर्फ़ दो ही एमएलसी चुन सकते हैं. ऐसा लग रहा है कि इस बार वोटिंग की नौबत नहीं आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget