एक्सप्लोरर

'कांग्रेस पाकिस्तान और आतंकवादियों के लिए बनी डिफेंडर', BJP का मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार

Mani Shankar Aiyar Statement Row: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ये इनकी सच्चाई दिखाता है.

BJP On Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद जारी है. इस बीच बीजेपी ने शुक्रवार (10 मई, 2024) को कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का पीआर कर रही है. 

बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पाकिस्तान और पाकिस्तान के आतंकवादियों के लिए एक डिफेंडर बन गई है. मणिशकर अय्यर और सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस के विचारों को लेकर एक पैटर्न दिखाता है. 

दरअसल,  मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो कह रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए है, क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार है. 

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा?
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु देश है. ऐसे में पाकिस्तान की भी इज्जत है और कितनी भी कड़ी बात करना चाहते वो करो. पाकिस्तान के पास परमाणु बम है. पाकिस्तान को इज्जत देंगे तो वो अपने बम के बारे में नहीं सोचेगा. 

उन्होंने आगे कहा कि विश्व गुरु बनना है तो ये दिखना चाहिए है कि पाकिस्तान के साथ हम हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले दस साल से ऐसा नहीं हो रहा है. पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है. हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्णणी को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. 

सैम पित्रोदा  के किस बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ?
पित्रोदा की उस टिप्पणी को लेकर बुधवार (8 मई, 2024) को विवाद खड़ा हो गया जिसमें उन्होंने कहा है ‘‘पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं.'' पित्रोदा ने इसके बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Mani Shankar Aiyar Statement: सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर अय्यर बढ़ा सकते हैं कांग्रेस की मुश्किल, कहा- पाक के पास एटम बम, इज्जत दे भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget