एक्सप्लोरर

BJP Resolution: 'इतिहास में अहम अध्याय', G20 सम्मेलन की सफलता के लिए बीजेपी ने पास किया पीएम मोदी के लिए प्रस्ताव

BJP Resolution: जी20 शिखर सम्मलेन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान सफल सम्मेलन के लिए उनका जोरदार स्वागत हुआ.

BJP Praises PM Modi For G20 Success: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार (13 सितंबर) की शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान बीजेपी संसदीय बोर्ड की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर भारत में जी20 शिखर सम्मेलन की 'ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता' पर पीएम मोदी को बधाई दी गई. पार्टी ने कहा है कि भारत की जी20 की अध्यक्षता को हमेशा ‘जनता के जी20’ के रूप में जाना जाएगा और इसे एक सच्चे जन संचालित प्रयास के रूप में देखा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में भाग लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा की और मोदी-मोदी के नारे लगाए. जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद पीएम मोदी का पार्टी कार्यालय का यह पहला दौरा था.

सम्मलेन को बताया इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय
बीजेपी के प्रस्ताव में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की गई है. इसमें कहा गया है कि हम (बीजेपी कार्यकर्ता) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर गर्व करते हैं. जी20 दिल्ली शिखर सम्मेलन भारत के राजनयिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में जुड़ गया है.

प्रस्ताव में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाए गए नई दिल्ली घोषणा पत्र को व्यापक और दूरदर्शी बताते हुए इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की गई है. इसमें कहा गया है कि यह घोषणा पत्र हमारी दूरदर्शिता का प्रमाण है. 

'अद्वितीय और अभूतपूर्व'
बीजेपी ने अपने प्रस्ताव में सम्मेलन में हुई वैश्विक भागीदारी को अद्वितीय और अभूतपूर्व बताया. इसमें कहा गया है कि इससे भारत की क्षमता और प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावी नेतृत्व में दुनिया का विश्वास प्रमाणित हुआ है.

अफ्रीकी संघ जी 20 में शामिल करने महत्वपूर्ण उपलब्धि
प्रस्ताव में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को शामिल किए जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है. साथ ही इसे लेकर प्रधानमंत्री के पिछले प्रयासों का भी जिक्र किया गया है. प्रस्ताव में इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर की शुरुआत को विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण कहा गया है.

हर भारतवासी के दिल को गर्व
प्रस्ताव के आखिर में कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता ने हर भारतवासी के दिल को गर्व की भावना से भर दिया है. जनता के प्रतिनिधि के रूप में हमें यह विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सहयोग और वैश्विक नेतृत्व के मार्ग पर बढ़ता रहेगा.

यह भी पढ़ें

I.N.D.I.A Meeting: सीट बंटवारा, जातिगत जनगणना, साझा रैली और...विपक्ष की बैठक में हुई ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget