एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge Remark: खरगे ने ऐसा क्या बोला, जिससे संसद में मच गया हंगामा, बवाल के बीच भी डटे रहे... माफी नहीं मांगूंगा

Mallikarjun Kharge Controversial Ramark: नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक बयान दिया, जिसे लेकर संसद में हंगामा हो गया.

Mallikarjun Kharge Remark: संसद के शीतकालीन सत्र के 9वें कार्य दिवस, मंगलवार (20 नवंबर) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के एक विवादित बयान को लेकर दोनों सदनों में हंगामा हुआ. खरगे ने सोमवार (19 दिसंबर) को राजस्थान के अलवर में बीजेपी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था.

आज राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ''कल नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अलवर में एक अभद्र टिप्पणी की. दुर्भाग्यपू्र्ण भाषा का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने जिस तरह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए आधारहीन बातें कहीं और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की, उसकी मैं निंदा करता हूं. मैं उनसे माफी मांगे जाने की मांग करता हूं.''

खरगे ने क्या बोला था

राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सोमवार (19 दिसंबर) को खरगे ने बीजेपी को घेरते हुए कहा था, ''देश के लिए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कुर्बानी दी, हमारी पार्टी के नेताओं ने जान दी है, तुमने (BJP) क्या किया? आपके घर से देश के लिए कोई कुत्ता भी मरा है? क्या किसी ने कुर्बानी दी है? नहीं. लेकिन फिर भी वे देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही.''

खरगे ने बीजेपी पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया था. खरगे ने तंज कसा था कि 'कभी कातिल बदलते हैं, कभी खंजर बदलता है.' उन्होंने कहा था कि ये लोग (BJP) लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं.

सदन को शांत कराने के लिए बोले सभापति- आप बच्चे नहीं हैं

राज्यसभा में बीजेपी ने जब खरगे से उनके कथित आपत्तिजनक बयान के लिए माफी मांगने के लिए तो हंगामा होने लगा. सदन को शांत कराने के लिए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि टिप्पणी संसद के बाहर की गई थी. उन्होंने यहां तक कहा, ''देश के 135 करोड़ लोग हमें देख रहे हैं. हो सकता है कि कोई बहक गया हो और बाहर कुछ कह दिया हो, आप बच्चे नहीं हैं.''

बीजेपी की ओर से माफी के लिए कहने पर खरगे यह बोले

बीजेपी नेताओं को जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष खरगे ने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं? खरगे ने कहा, ''मैंने जो बाहर कहा, उसे दोहराता हूं, यह उनके लिए (BJP) मुश्किल हो जाएगा. 'माफी मांगने वाले लोग' आजादी की लड़ाई लड़ने वालों से माफी के लिए कह रहे हैं. मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बलिदान दिया. आप में से किसने इस देश की एकता के लिए अपनी जान दी?''

'महात्मा गांधी ने जो कहा, वह सच था'

राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा, ''आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए. खरगे इस चीज का जीता-जागता उदाहरण है कि महात्मा गांधी ने जो कहा, वह सच था क्योंकि ये एक ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो बोलना नहीं जानते हैं. जब तक माफी नहीं मांगते हैं, उन्हें यहां बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें (खरगे) बीजेपी, संसद और उन देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनाई. उन्होंने (खरगे) हमें अपनी मानसिकता और जलन की एक जलक दिखा दी.''

यह एक इटैलियन कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से कहा, ''हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कल राजस्थान में दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं. यह एक इटैलियन कांग्रेस है जो आज चल रही है. कहा जा रहा है कि वह (खरगे) एक रबर स्टांप अध्यक्ष हैं.''

जोशी ने कहा कि खरगे के पास माफी मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, उन्हें देश से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि खरगे को इतिहास का ज्ञान नहीं है और अपनी लंबी राजनीतिक पारी के लिए उन्हें अफसोस होना चाहिए. जोशी ने कहा कि आजादी मिलने के बाद, देश को एकजुट करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हुई थी.

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, ''कभी किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस इतने निचले स्तर तक गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि आजादी की जंग में पूरा देश बलिदान के लिए तैयार था. वे लोग किसी पार्टी के रूप में नहीं लड़ रहे थे.''

विवादित बयानों के लिए बीजेपी के निशाने पर खरगे

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लिकार्जुन खरगे पिछले कुछ वक्त से अपने कथित विवादित बयानों के लिए बीजेपी की ओर से जोर-शोर से घेरे जा रहे हैं. हाल में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान खरगे की ओर से पीएम मोदी की तुलना रामायण के रावण से किए जाने पर बवाल मच गया था. उन्होंने एक जनसभा में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या प्रधानमंत्री के रावण जैसे सौ सिर हैं जो हर चुनाव के प्रचार में नजर आते हैं. जानकारों ने कहा था कि खरगे के बयान से गुजरात में कांग्रेस का नुकसान हो सकता है. वहीं, कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से खरगे बीजेपी के खिलाफ लगातार आक्रामक तेवर में दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'विश्वास नहीं हो रहा खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं', कुत्ते वाले बयान पर किरण रिजिजू का पलटवार, बोले- जिम्मेदारी समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget