एक्सप्लोरर

'विश्वास नहीं हो रहा खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं', कुत्ते वाले बयान पर किरण रिजिजू का पलटवार, बोले- जिम्मेदारी समझें

Kiren Rijiju On Mallikarjun Kharge: बीजेपी के तमाम नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के 'कुत्ते' वाले बयान पर पलटवार किया है.

BJP Vs Congress: राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बयान ने उन्हें बड़े विवाद में डाल दिया है. उनके इस बयान को लेकर आज (20 दिसंबर) राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ लेने की पूरी कोशिश की. केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू (Kiran Rijiju) ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते दिन 19 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था, "कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी. हमारी पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने (बीजेपी) क्या किया? आपके घर में देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या किसी ने कोई क़ुर्बानी दी है?" खरगे के इसी बयान को लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है. 

'अपनी जिम्मेदारियों को समझें खरगे'

बीजेपी ने मांग की है कि खरगे को सदन से माफी मांगनी चाहिए. किरण रिजिजू ने भी इस बयान को लेकर कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि खरगे इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं. उन्हें एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए. हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है. 

'अपनी ईर्ष्‍या दिखा दिखा रहे हैं खरगे' 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी खरगे के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अलवर में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बेहद अभद्र बयान दिया. उन्‍हें सदन से माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा बयान देकर खरगे अपनी सोच और ईर्ष्‍या दिखा रहे हैं. 

अपने बयान से पीछे नहीं हटे खरगे

हालांकि, बीजेपी की तरफ से दिए गए बयानों को बावजूद भी खरगे अपने बयानों पर टिके रहे. उन्होंने कहा कि उन्‍होंने जो भी कहा है वो सदन से बाहर कहा है. उन्होंने कहा कि अगर वह सदन में इस बात को फिर से दोहरा देंगे तो बीजेपी के लिए मुश्किल हो जाएगी. कांग्रेस पार्टी देश की एकता के लिए यात्रा निकाल रही है. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने खून बहाया, कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए खून दिया है. 

ये भी पढ़ें: 

खरगे के 'कुत्ते' वाले बयान पर BJP का संसद में हंगामा! कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शब्दों पर कायम, आजादी में इनका क्या योगदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget