एक्सप्लोरर

नदिया रेप केस: बीजेपी की समिति ने जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट, केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की

हंसखली में चार अप्रैल को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद 14 साल की लड़की की मौत हो गई थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

पश्चिम बंगाल के नदिया में पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने संबंधी मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से गठित समिति ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. समिति में शामिल बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि इस रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गयी है.

बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हस्तक्षेप करे केंद्र- रेखा वर्मा

रेखा वर्मा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बंगाल के हंसखली, नादिया की दुष्कर्म पीड़िता की रेप एवं हत्या घटनाक्रम पर बीजेपी द्वारा गठित समिति ने अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी और शीघ्र से शीघ्र पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा हेतु केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की.’’ समिति के सदस्यों में वर्मा के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्या, तमिलनाडु से विधायक व बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, खुशबू सुंदर और पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी शामिल थीं.

समिति के सदस्यों ने 15 अप्रैल को नदिया जिले के हंसखली में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. समिति के सदस्यों ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए राज्य प्रशासन की आलोचना भी की.

14 साल की बच्ची के साथ हुआ था गैंगरेप

गौरतलब है कि हंसखली में चार अप्रैल को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी. उसके परिवार ने 10 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि लड़की का शव छीन कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़ित परिवार को आरोपी के परिवार द्वारा कथित तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

यह भी पढ़ें-

'जो हुआ, वह संविधान के खिलाफ था', Jahangirpuri Violence के बाद बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले Shashi Tharoor

तारिक अनवर बोले- 'कांग्रेस में बिना शर्त शामिल होना चाहते हैं प्रशांत किशोर, उनके आने से मिलेगी मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
कुर्सी, नेमप्लेट दोनों गायब... गठबंधन की PC में सोनिया गांधी की एंट्री, क्यों मची खलबली
कुर्सी, नेमप्लेट दोनों गायब... गठबंधन की PC में सोनिया गांधी की एंट्री, क्यों मची खलबली
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल' गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget