एक्सप्लोरर

गठबंधन के लिए बीजेपी तैयार, पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाती है- पीएम मोदी

मोदी एक कार्यकर्ता के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या बीजेपी अन्नाद्रमुक, द्रमुक या रजनीकांत के साथ गठबंधन करेगी. रजनीकांत ने अभी अपना राजनीतिक दल नहीं बनाया है.

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी गठबंधन करने के लिए तैयार है और वह अपने पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाते हुए चलती है. इसी के साथ उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु में एनडीए को मजबूत करना चाहती है. तमिलनाडु में पांच जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में उन्होंने नब्बे के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई सफल गठबंधन राजनीति को याद किया और कहा कि बीजेपी के दरवाजे हमेशा खुले हैं.

मोदी ने कहा, ''बीस साल पहले दूरदर्शी नेता अटलजी भारतीय राजनीति में नई संस्कृति लाए थे जो कि सफल गठबंधन राजनीति की संस्कृति थी. उन्होंने क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सर्वाधिक महत्व दिया. अटलजी ने जो रास्ता हमें दिखाया था, बीजेपी उसी पर चल रही है.'' मोदी एक कार्यकर्ता के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या बीजेपी अन्नाद्रमुक, द्रमुक या रजनीकांत के साथ गठबंधन करेगी. रजनीकांत ने अभी अपना राजनीतिक दल नहीं बनाया है.

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में पीएमके, एमडीएमके समेत छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया था और 39 में से दो सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसमें से एक सीट पार्टी ने और दूसरी पीएमके ने जीती थी. हालांकि, बाद में सभी पांचों दलों ने बीजेपी से रिश्ते तोड़ लिए थे. प्रधानमंत्री कहा कि एक मजबूत एनडीए हमारे लिए आस्था की बात है.

पीएम ने कहा, ''यह कोई मजबूरी नहीं है. अगर बीजेपी अपने दम पर शानदार बहुमत हासिल कर लेती है तब भी हम अपने सहयोगियों के साथ सरकार चलाने को प्राथमिकता देंगे. हम पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाते हैं और दलों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं.'' क्षेत्रीय दलों के साथ अच्छा व्यवहार ना करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''अटलजी ने जो किया, कांग्रेस उसके ठीक विपरीत है जिसने कभी क्षेत्रीय आकांक्षाओं की परवाह नहीं की.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस ने क्षेत्रीय राजनीतिक दलों, महत्वाकांक्षाओं और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता है कि केवल उनके पास ही सत्ता में होने का अधिकार है.'' मोदी ने लोगों के साथ जुड़ने की महत्ता पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक मुद्दों से कहीं ऊपर लोगों के साथ गठबंधन है.

गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण के कानून को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

मोदी ने कहा, ''सबसे मजबूत गठबंधन आम नागरिकों के साथ होता है. गठबंधनों से ज्यादा हमें बाकी के लोगों के साथ जुड़ने पर ध्यान लगाना होगा.'' इस कार्यक्रम में अराकोणम, कुड्डलोर, कृष्णागिरी, इरोड और धर्मपुरी से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
गोलियां, फांसी और विरोध, दुनियाभर में कैसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट ने बदला इतिहास
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में जमकर बरसेंगे बादल, 22 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget