एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार से मिले तेजस्वी सूर्या, बीजेपी सांसद ने खुद बताया क्यों की मुलाकात?

Karnataka Politics: तेजस्वी सूर्या और डीके शिवकुमार की मुलाकात ने कर्नाटक की सियासत में हलचल पैदा कर दी. हालांकि, अब दोनों की मुलाकात की वजह सामने आ चुकी है. बीजेपी सांसद ने खुद ही वजह बता दी है.

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में बुधवार (8 नवंबर) को दो नेताओं की मुलाकात ने सियासी हड़कंप मचा दिया. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मुलाकात ने कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. इस मुलाकात को डीके शिवकुमार ने शिष्टाचार भेंट बताया. 

अब तेजस्वी सूर्या ने इस मुलाकात की वजह बता दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता से बेंगलुरु शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े जरूरी मुद्दों पर बात की.

तेजस्वी सूर्या और शिवकुमार के बीच क्या हुई बात?

  • बीजेपी सांसद ने लिखा, ''उन्हें (डीके शिवकुमार) बताया कि K-RIDE और BMRCL के एमडी के जरूरी पद बीते 5-6 महीनों से खाली हैं. इसके चलते शहर के लिए इन दोनों महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति में रुकावट पैदा हुई है. मैंने उनसे इन परियोजनाओं को फायदा पहुंचाने के लिए तुरंत नियुक्तियां करने का आग्रह किया. उन्होंने दोनों अनुरोधों पर तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया.''
  • बीजेवाईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने लिखा, ''2019 में मैंने बनशंकरी मेट्रो स्टेशन और बनशंकरी बीएमटीसी बस टर्मिनल के बीच एक स्काईवॉक का प्रस्ताव रखा था, जिससे एक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब को तैयार किया जा सके. स्काईवॉक का डिजाइन भी 2019 में ही तय कर लिया गया था. उनसे इस परियोजना में तेजी लाने का अनुरोध किया. इस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया.''
  • तेजस्वी सूर्या ने लिखा, ''नम्मा मेट्रो के तीसरे चरण को राज्य सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी थी. हालांकि, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कैबिनेट मंजूरी के लिए एक संशोधित डीपीआर पेश किया जाना बाकी है. इसे जल्द भेजने का अनुरोध किया गया, ताकि परियोजना को मंजूरी मिल सके और काम तुरंत शुरू हो सके. इसमें हो रही देरी से बेंगलुरु के लाखों लोगों के जीवन की सुगमता में बाधा आएगी.''
  • उन्होंने लिखा, ''उनसे मेट्रो के तीसरे चरण के साथ उसी मार्ग पर एक बहु-स्तरीय फ्लाई-ओवर बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया, जो वेगा सिटी मॉल से नयमदहल्ली तक सड़क की परिवहन क्षमता को प्रभावी ढंग से बढ़ाएगा.'' इसी तरह कई अन्य विकास कार्यों को लेकर तेजस्वी सूर्या ने डीके शिवकुमार से बात की.

 

ये भी पढ़ें:

'लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच का आदेश दिया', BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget