एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित, घर में हुए क्वारंटीन

बीजेपी के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. मनोज तिवारी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मनोज तिवारी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. मनोज तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण होने के बाद वो लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

मनोज तिवारी ने एक ट्वीट में कहा, "मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का बुखार महसूस किया तो आज टेस्ट कराया. मेरी  COVID-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आये हैं वो अपना टेस्ट करा लें. मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुये home isolation में हूं."

दिल्ली में 26 हजार से ज्यादा मामले
उधर, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,169 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 306 मरीजों की मौत भी हो गई. दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जो कि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.

बीते 10 दिनों में 1750 से ज्यादा मरीजों की मौत
दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली में गुरुवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है.

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई. इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: दूसरे चरण में हुए पंचायत चुनाव के बाद बढ़े कोरोना के केस, संक्रमण बढ़ने के पीछे कहीं ये भी एक वजह तो नहीं?

UP Corona Update: यूपी में सामने आए 34,379 नए मामले, अबतक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget