एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद का दावा, भारत के बाजार पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है चीन

बीजेपी सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बात उस वक्त व्यक्तिगत हैसियत में कही थी ना कि भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर.

BJP के एक सदस्य ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि चीन हमारे बाजारों पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है और भारत का प्रतिरक्षा तंत्र इसकी सुरक्षा करने में लगा है, जिसके लिये बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह टिप्पणी शून्यकाल में अपने पूर्व के बयान को लेकर स्पष्टीकरण के तौर पर की. इसमें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के तहत अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान दुबे ने यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कुछ बातें कही थीं.

रूस और यूक्रेन संघर्ष को लेकर अनुदान की मांग पर चर्चा के दौरान की गई उनकी (दुबे) टिप्पणी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही से हटा दिया था. बाद में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुबे की टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की थी. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी और दुबे की टिप्पणियां कार्यवाही का हिस्सा नहीं हैं.

दुबे ने शून्यकाल में स्पष्ट किया कि पूर्व में उन्होंने जो कुछ कहा, उसका काफी प्रभाव है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषण के क्रम में यह कहा कि चीन, हमारे बाजार पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा है और हमारा पूरा प्रतिरक्षा तंत्र उसी को बचाने में लगा हुआ है इसलिए ज्यादा बजट खर्च करना पड़ रहा है.

भारत को हर रोज करना पड़ रहा है सीमा पर संघर्ष की स्थिति का सामना 

दुबे ने दावा किया कि सुगौली से लेकर कई समझौता अंग्रेजों के समय में किया गया था जिसमें नेपाल, भूटान और तिब्बत को ‘बफर स्टेट’ का दर्जा दिया गया था और इनके बफर स्टेट होने के कारण हमारी कोई सीमा चीन के साथ नहीं लगती थी. उन्होंने दावा किया कि ठीक वही स्थिति सोवियत संघ (यूएसएसआर) की थी कि जब यूक्रेन एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया तो उसका रूस के साथ भी समझौता था कि वह कभी नाटो का सदस्य नहीं बनेगा.

दुबे ने कहा कि रूस ने भारत की स्थिति को देखा कि तिब्बत के चीन के नियंत्रण आधीन स्वायत्त क्षेत्र बनने के बाद भारत को हर रोज सीमा पर संघर्ष की स्थिति का सामना करना पड़ रह है. बीजेपी सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बात उस वक्त व्यक्तिगत हैसियत में कही थी ना कि भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर.

ये भी पढ़ें:

पेट्रोल-डीजल ने दिया झटका, 137 दिनों के बाद दोनों के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है नए रेट्स

भारतीय रेलवे ने आज 218 ट्रेनों को किया कैंसिल, 2 को किया गया रिशेड्यूल, ये है लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget