एक्सप्लोरर

गुजरात के लिए रवाना हुए राजस्थान बीजेपी के 12-15 विधायक, पार्टी ने कहा- टूट का डर नहीं

राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होना है. इस बीच बीजेपी के विधायक गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं. पार्टी ने कहा कि उन्हें टूट का डर नहीं है.

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच बीजेपी के 12-15 विधायक गुजरात के लिए रवाना हो गए. ये सभी विधायक गुजरात के रिजॉर्ट में रहेंगे. इस पर बीजेपी ने कहा कि उन्हें टूट का डर नहीं है. सभी विधायक सोमनाथ की यात्रा करेंगे. सोमनाथ के सागर दर्शन रिजॉर्ट में छह कमरे बुक किए गए हैं. गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से होना है.

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि वे इस बात से पूरी तरफ वाकिफ है कि बीजेपी के 12 विधायक घूमने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब भी बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, वे सभी वहां मौजूद होंगे क्योंकि राजस्थान बीजेपी अखंड और एकजुट है. कांग्रेस हमारे विधायकों के बारे में अफवाह फैला रही है. मुख्यमंत्री निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी के 12 लोग या कुछ लोग कहीं घूमने चले गए तो वह इतना बड़ा मुद्दा हो गया?'’

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार के लोग सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर भाजपा विधायकों के बारे में अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ‘‘हमारा विधायक दल पूरी तरह से एक है. हमारा किसी पर अविश्वास नहीं है सबलोग एकजुट हैं.’’

उधर कांग्रेस के अशोक गहलोत खेमे के विधायक और सरकार का साथ देने वाले अन्य विधायक जैसलमेर के एक होटल में रुके हैं वहीं पार्टी से बागी हुए सचिन पायलट खेमे के 18 विधायकों के हरियाणा में होने की सूचना है.

वहीं कल राजस्थान बीजेपी की सीनियर नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राज्य के सियासी हालात पर चर्चा हुई थी.

सुशांत के पिता का SC में हलफनामा, बताया- रिया ने खुद CBI जांच मांगी थी, अब नहीं कर सकतीं एतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget