एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के 3 साल पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभी तक नहीं आए 'अच्छे दिन'

चंडीगढ़: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला. कांग्रेस नेता ने कहा कि एनडीए सरकार अपने तीन सालों के शासनकाल में ‘पूरी तरह विफल’ रही है और लोगों को अब भी ‘अच्छे दिन’ देखने को नहीं मिले हैं जैसा कि बीजेपी ने वादा किया था.

BJP की कथनी और करनी में बड़ा अंतर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया कि ‘‘उनके (बीजेपी के) कथनी और करनी में बड़ा अंतर है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असहिष्णुता का वातावरण पैदा कर रही है और दलितों पर अत्याचार की बढ़ती संख्या के लिए जिम्मेदार है. कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा और कश्मीर मुद्दे जैसे संवेदनशील मुद्दों से ‘‘सही तरीके से नहीं निपटा.’’ उन्होंने पाकिस्तान और चीन के प्रति देश की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए.

अभी तक नहीं आए लोगों के ‘अच्छे दिन’

सिंधिया ने कहा, ‘‘चुनावों से पार्टी ‘अच्छे दिन’ की बात करती थी. लेकिन अभी तक लोगों के ‘अच्छे दिन’ नहीं आए हैं.’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘देश में असहिष्णुता का वातावरण पैदा किया जा रहा है. अगर कोई सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है. सरकार नीति बना रही है कि आप क्या खाते हैं, आप क्या पहनते हैं और आप क्या सोचते हैं...एंटी रोमियो स्क्वॉयड इसका उदाहरण है.’’

‘‘दलित मुक्त भारत’’ बनाना चाहती है एनडीए सरकार: सिंधिया

उन्होंने आरोप लगाए कि बीजेपी नीत एनडीए सरकार ‘‘दलित मुक्त भारत’’ बनाना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ सरकार बाबा साहब अंबेडकर पर विशेष कार्यक्रम करवाती है और दूसरी तरफ दलित भाईयों और बहनों को अत्याचार का सामना करना पड़ता है.’’ सिंधिया ने आरोप लगाए कि निर्दोष लोगों के उत्पीड़न के लिए सत्तारूढ़ दल ने ‘गौरक्षक बल’ का गठन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget