एक्सप्लोरर

BJP Leaders Protest: बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली में बवाल, सीएम केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन

BJP Leaders Protest: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अलावा तमाम बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया.

BJP Leaders Protest: दिल्ली में बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद बीजेपी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. इसे लेकर बीजेपी नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, केजरीवाल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं. 

हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता
बीजेपी नेता बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली बीजेपी के नेता केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के अलावा तमाम बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को रोका और कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया गया. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने सिखों का अपमान किया है. 

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली पुलिस को अगर किसी को डिटेन करना चाहिए तो वो है अरविंद केजरीवाल, केजरीवाल के इशारों पर चल रही पंजाब पुलिस ने तेजिंदर पाल बग्गा की दस्तार का अपमान किया और दस्तार का अपमान हम नहीं सहेंगे. न डरेंगे न झुकेंगे, केजरीवाल के अत्याचार के खिलाफ इसी तरह लड़ाई जारी रखेंगे. 

बग्गा की गिरफ्तारी पर हुआ था बवाल
बता दें कि बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे. लेकिन इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी शासित राज्य हरियाणा में पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया गया. वहीं दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अपनी एक टीम हरियाणा रवाना कर दी. तीन राज्यों की पुलिस के बीच दिनभर चले इस हंगामे के बाद आखिरकार बग्गा को वापस दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस की टीम ने बग्गा को शुक्रवार देर रात उनके घर पहुंचाया. इस पूरे मामले को लेकर अब बीजेपी अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. 

ये भी पढ़ें - 

Jammu-Kashmir के कई नेताओं ने थामा 'AAP' का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में फैसला सुरक्षित, सर्वे का काम रहेगा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुंधली कॉपियां, गायब पेज, धोखा है', राहुल गांधी ने CBSE मामले में केंद्र को घेरा, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
'धुंधली कॉपियां, गायब पेज, धोखा है', राहुल ने CBSE मामले में केंद्र को घेरा, PM मोदी पर लगाया आरोप
'बातचीत से निकालेंगे हल', भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह
'बातचीत से निकालेंगे हल', भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget