एक्सप्लोरर

BJP नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी बोले- 'राम लला हम आएंगे, मंदिर हमी बनाएंगे'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आज ट्वीट कर कहा कि राम लला हम आएंगे, मंदिर 'हमी' बनाएंगे. अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर से सुप्रीम कोर्ट में शुरू हो रही है.

नई दिल्ली: अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में शुरू होने से पहले बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट कर पुराना नारा दोहराया है. आज उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'राम लला हम आएंगे, मंदिर हमी बनाएंगे.' इसी तरह का नारा 'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' राम मंदिर आंदोलन के समय से देश भर के कई हलकों में समय-समय पर गूंजता रहा है. राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी राम मंदिर का पुरजोर समर्थन करते रहे हैं.

आपको बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने 1994 के उस फैसले को पुनर्विचार के लिये संविधान पीठ को सौंपने से इंकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि ‘मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं’ है. इसके साथ ही राजनैतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि मालिकाना हक से संबंधित मुख्य विवाद पर शीर्ष अदालत के 29 अक्तूबर से सुनवाई करने का रास्ता साफ हो गया है.

शीर्ष अदालत ने कहा कि पहले की टिप्पणी अयोध्या मामले पर सुनवाई के दौरान ‘भूमि अधिग्रहण’ के सीमित संदर्भ में की गई थी. शीर्ष अदालत ने 2-1 से बहुमत के फैसले में साफ कर दिया कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक विवाद पर फैसला करने के लिये यह प्रासंगिक नहीं है.

एक मुस्लिम समूह ने इस्माइल फारूकी मामले में 1994 में शीर्ष अदालत की पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ की टिप्पणी को चुनौती दी थी और उस टिप्पणी पर पुनर्विचार करने की मांग की थी जिसमें कहा गया था कि मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है. मुस्लिम समूह ने इस आधार पर इस टिप्पणी पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था कि इसने भूमि विवाद में उच्च न्यायालय के फैसले को प्रभावित किया.

आरएसएस और बीजेपी ने फैसले का स्वागत किया है. संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस फैसले (सुनवाई शुरू करने) का स्वागत करते हैं और हमें भरोसा है कि मामले में यथाशीघ्र उचित फैसला आएगा.’’

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का RSS ने किया स्वागत, कहा- मुकदमे का शीघ्र निर्णय होगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मुद्दे का शीघ्र समाधान होना देश के लिये फायदेमंद होगा. उन्होंने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस देश का बहुसंख्यक वर्ग चाहता है कि इसका यथाशीघ्र समाधान निकले.’’

अयोध्या केस: SC का फैसला, मस्जिद में नमाज़ का मुद्दा संविधान पीठ को नहीं भेजा जाएगा

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अयोध्या से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में बीजेपी पर आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस विवादित विषय में शीर्ष अदालत की तरफ से जो भी निर्णय आए, उसे सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget