एक्सप्लोरर

मणिपुर में गोलियों से छलनी कर BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, दूसरा गिरफ्तार

मणिपुर में एक बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया. बीजेपी ने अपने नेता की हत्या पर दुख जताया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Manipur BJP Leader Shot Dead: मणिपुर के थौबाल जिले में मंगलवार को एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.  थौबाल के पुलिस अधीक्षक (SP) हाओबिजम जोगेशचंद्र ने बताया कि बीजेपी की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह क्षेत्री इलाके में उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई.

उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार में दो लोग आए और करीब 11 बजे करीब से सिंह पर गोली चला दी. 50 वर्षीय सिंह के सीने में गोली लगी और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. जोगेश चंद्र ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद, वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान नाओरेम रिकी पोइंटिंग सिंह के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इम्फाल में पकड़ा गया आरोपी

बिष्णुपुर जिले के किनौ के रहने वाले चालक को इम्फाल पश्चिम जिले के हाओबम मारक इलाके में पकड़ा गया. पुलिस ने 46 वर्षीय अयेकपम केशोरजीत के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आरोपी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की और लोगों को उसे शरण देने के खिलाफ चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने की अपील की.

मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

उसके कुछ समय बाद मुख्य आरोपी ने इम्फाल पश्चिम जिले के 'कमांडो कॉम्प्लेक्स' में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. वह हाओबाम मारक का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि नाओरेम रिकी पोइंटिंग सिंह वाहन चला रहा था, जबकि अयेकपम केशोरजीत ने बीजेपी नेता पर गोली चलाई थी.

क्यों की गई हत्या?

हत्या के पीछे की मंशा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है. बीजेपी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी. चिदानंद सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए."

ये भी पढ़ें- Pathan Movie Released: विवादों के बीच रिलीज हुई SRK की 'पठान', बजरंग दल-VHP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget