एक्सप्लोरर

'सुना है कि वे वियतनाम गए हैं', राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर बीजेपी का तंज

बीजेपी लंबे समय से राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को निशाना बना रही है. बीजेपी उन्हें एक ऐसे गैर-गंभीर नेता के रूप में चित्रित करने का प्रयास कर रही है, जो राजनीति की बारीकियों के लिए अयोग्य हैं.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार (15 मार्च, 2025) को दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की तुलना में वियतनाम में अधिक समय बिता रहे हैं और उन्हें दक्षिण पूर्वी एशियाई इस देश के प्रति ‘असाधारण लगाव’ के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘राहुल गांधी कहां हैं, मैंने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं’. रवि शंकर प्रसाद ने कर्नाटक सरकार पर सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को लेकर निशाना साधा. प्रसाद ने कहा, 'गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे'. 

'बार-बार वियतनाम क्यों जा रहे हैं राहुल गांधी'
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘वो (राहुल गांधी) अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते. अचानक वियतनाम के प्रति उनके इतने प्रेम का क्या कारण है?’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें भारत में उपलब्ध रहना चाहिए. प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी की बार-बार वियतनाम की यात्रा बहुत ही आश्चर्यजनक है.’

बीजेपी लंबे समय से राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को निशाना बना रही है. सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें एक ऐसे गैर-गंभीर नेता के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया है, जो घरेलू राजनीति की बारीकियों के लिए अयोग्य हैं. कांग्रेस ने बीजेपी पर उनके निजी दौरे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने दलील दी कि एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें विदेश यात्रा करने का अधिकार है.

पिछले वर्ष 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने वियतनाम यात्रा की थी, जिसकी बीजपी ने आलोचना की थी. बीजेपी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने तब कहा था कि जब देश सिंह के निधन पर शोक मना रहा था, तब राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने के लिए वियतनाम गए हुए थे.

ये भी पढ़ें:

'RSS आतंकवादी संगठन, शाखाओं में सिखाई जाती हैं गलत बातें', कांग्रेस नेता का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget