एक्सप्लोरर

BJP नेता राम कदम ने CM उद्धव को पत्र लिखकर गिनाईं सरकार की खामियां, निशुल्क वैक्सीन देनी की मांग भी की

बीजेपी विधायक व प्रवक्ता राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कोरोना संकट काल के समय सरकार की खामियां गिनाई. उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से राज्य के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क देने के लिए कहा है.

दुनिया भर मेंकहर बरपा रही कोरोना महामारी के बुरे असर से भारत भी अछूता नहीं रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और विशेष तौर पर महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. महाराष्ट्र राज्य में कोरोना से हुई मौत की संख्या , देश के अन्य राज्यो की तुलना में कहीं ज्यादा है. इसके साथ ही राज्य के नागरिक आर्थिक संकट की समस्या से भी जूझ रहे हैं.

बीजेपी नेता ने पत्र में गिनवाई राज्य सरकार की खामियां

वहीं बीजेपी विधायक व प्रवक्ता राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कोरोना संकट काल के समय सरकार की खामियां गिनाई. उन्होंने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से राज्य के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क देने के लिए कहा है.

बीजेपी विधायक राम कदम ने पत्र में यह भी लिखा है कि, ' केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक राहत पैकेज उपलब्ध कराने के बावजूद जरूरतमंदों को महाराष्ट्र राज्य में राहत नहीं उपलब्ध कराई गई.  किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार,  टैक्सी और ऑटो ड्राइवर जैसे मेहनतकश वर्ग को महामारी के दौरान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई. राज्य में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से कई गरीबों को उचित इलाज ना मिला और इस वजह से उनकी मौत हो गई.

राज्य सरकार की अनदेखी से किसानों की हालत हुई बदतर

बीजेपी नेता ने अपने पत्र में लिखा कि चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' ने भी कोकण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी. लेकिन राज्य सरकार की तरफ से उन्हें कोई राहत- मदद उपलब्ध नहीं कराई गई. राज्य सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने से राज्य के किसानों की हालत बदतर हुई है. उन्होंने लिखा कि, भारत में निर्मित दो कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत मिल जाने से सभी को उम्मीद की किरण जगी है. आम आदमी कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और अब उम्मीद यही है कि महाराष्ट्र राज्य की जनता को कोरोना की वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जाए.'

राज्य सरकार जनता की उम्मीदों पर नहीं उतर पाई खरी

राम कदम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा की, महाराष्ट्र सरकार कोरोना संकट काल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब रही है इसलिए राज्य सरकार अब जनता के हित में व सच्ची निष्ठा से जनता कीं सेवा करे.

ये भी पढ़ें देश पर मंडराया 'बर्ड फ्लू' का खतरा, हिमाचल में हुई 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत, एमपी-गुजरात में भी हालात बुरे ममता बनर्जी का जन्मदिन आज, कैसे 'दीदी' एक योद्धा से विजेता के रूप में उभरीं, जानें सबसे बड़ा किस्सा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget