एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता कैलाश सारंग का निधन, पीएम मोदी बोले- उन्हें एक मेहनती और संवेदनशील नेता के तौर पर याद किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, ‘‘कैलाश सारंग जी ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए. " कैलाश सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 85 साल के थे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश सारंग के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी नेता के तौर पर याद किया जाएगा. सारंग का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 85 साल के थे. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कैलाश सारंग जी ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए. उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी तथा मध्य प्रदेश की प्रगति को लेकर समर्पित नेता के तौर पर याद किया जाएगा.’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. ओम शांति.’’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में बीजेपी के आधार स्तंभ थे. बीजेपी के संगठन की जड़ों को मध्य प्रदेश में विस्तार देने में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया है. उनके बिना मध्य प्रदेश अधूरा है, बीजेपी अधूरी है. मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारतीय जनसंघ, बीजेपी, आरएसएस के माध्यम से गरीबों की सेवा में न्योछावर किया.   वह ऐसे नेता थे जिन्होंने मेरे जैसे लाखों लाख कार्यकर्ता तैयार किए. शिवराज सिंह ने चौहान ने सारंग के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया. उन्होंने कहा, "उनके रूप में कर्तव्यनिष्ठ, कुशल संगठक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार, कवि, शायर क्या-क्या नाम दूं; को आज हमने खोया है. उनका अवसान मेरी व्यक्तिगत क्षति है." बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व  राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ . ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे. यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में किया दिवाली पूजन, लोगों से की प्रदूषण न फैलाने की अपील
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोप भ्रामक और तथ्यहीन... बोर्ड परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर CBSE ने क्या कहा?
भ्रामक और तथ्यहीन... बोर्ड परीक्षा रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर राहुल के आरोपों पर CBSE ने क्या कहा?
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
सिद्धरमैया के इस्तीफ से पहले बढ़ा बवाल, समर्थकों की नारेबाजी, आलाकमान पर उतारा गुस्सा
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल के ईद नमाज में बड़ा बदलाव, जानें देशभर में कहां कैसी तैयारी
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल के ईद नमाज में बड़ा बदलाव
KERALA: PM मोदी से मुलाकात का ED रेड से कोई लेना-देना नहीं, ऐसा क्यों बोले केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला
PM मोदी से मुलाकात का ED रेड से कोई लेना-देना नहीं, ऐसा क्यों बोले केरल के गृहमंत्री रमेश चेन्निथला

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल के ईद नमाज में बड़ा बदलाव, जानें देशभर में कहां कैसी तैयारी
बकरीद से पहले दिल्ली में फ्लैग मार्च, यूपी में ड्रोन से निगरानी और बंगाल के ईद नमाज में बड़ा बदलाव
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
पीएम मोदी के साथ विजय की 20 मिनट बैठक, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात में की ये 2 अपील
Embed widget