एक्सप्लोरर

अलवर मॉब लिंचिंग चार्जशीट: पुलिस ने पहलू खान को बताया गो तस्कर, भीड़ ने 2 साल पहले कर दी थी हत्या

अलवर मॉब लिंचिंग: पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है.

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान के अलवर में गोरक्षा के नाम पर हुई पहलू खान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में पुलिस ने पहलू खान और उनके दोनों बेटों (इरशाद, आरिफ) को राजस्थान गोजातीय पशु (वध पर प्रतिबंध और अस्थायी प्रवासन या निर्यात का विनियमन) कानून एवं नियमों की धारा 5, 8 और 9 के तहत नामजद किया है. 24 मई को राजस्थान पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी.

पहलू खान को अप्रैल 2017 में भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, बाद में उसकी मौत हो गई थी. तब राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर एक खास समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप लगाए थे. अब कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में है और पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.

चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर हो रहे विवादों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जरूरत हुई तो दोबारा जांच की जाएगी. उन्होंने कहा, ''इस मामले की जांच पूर्व में बीजेपी सरकार के दौरान की गई थी और चार्जशीट पेश की गई थी.  अगर जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाएगी, तो मामले की फिर से जांच की जाएगी.''

पहलू खान के खिलाफ पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''राजस्थान के मुस्लिमों को यह निश्चित तौर पर समझना होगा कि कांग्रेस का सत्ता में होना बीजेपी का ही एक रूप है. ऐसे व्यक्तियों/संगठनों को अस्वीकार करना होगा जो कांग्रेस पार्टी की दलाली करते हैं और उन्हें अपना स्वतंत्र राजनीतिक मंच बनाना चाहिए, बदलाव के लिए 70 साल काफी होते हैं. कृप्या बदलें.''

वहीं 2017 में पहलू खान की भीड़ द्वारा किए जाने के बाद चर्चा में आए बीजेपी नेता ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि मेरा दावा बिल्कुल ठीक हुआ. उन्होंने कहा, ''पहलू खान, उसके भाई और बेटे आदतन अपराधी थे और लगातार गो तस्करी में शामिल थे. गो रक्षक और हिंदू परिषद पर लगाए गए सभी आरोप गलत थे.''

अलवर से विधायक रहे आहूजा ने कहा, ''स्थानीय लोगों ने पहलू खान की गाड़ी को पकड़ा जिसमें वे गायों की तस्करी कर रहे थे और उन्होंने सिर्फ उन्हें रोका था. उनकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई नहीं की थी. अब जब उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है, तो कांग्रेस श्रेय ले रही है. लेकिन कांग्रेस ने तब उनके परिवार को वित्तीय मदद दी थी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget