एक्सप्लोरर

Election 2024: अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर भड़के गौरव वल्लभ, राम मंदिर से अडानी-अंबानी तक, इन मुद्दों पर सुनाई खरी-खरी

Congress: मैंने भी कांग्रेस में रहते हुए अडानी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन सेबी ने जब अडानी को क्लीन चिट दे दी, तो मैंने उनके बारे में बयान देना बंद कर दिया.

Gouarab Vallabh on Congress: पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए गौरव वल्लभ ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोला है. गौरव वल्लभ ने रविवार (7 अप्रैल 2024) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मैंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से कहा कि हमें देश के वेल्थ क्रिएटर्स की आलोचना करना बंद करना होगा, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी.

गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस सुबह से लेकर शाम तक अडानी और अंबानी की आलोचना करती रहती है. मैंने भी कांग्रेस में रहते हुए अडानी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन सेबी ने जब अडानी को क्लीन चिट दे दी, तो मैंने उनके बारे में बयान देना बंद कर दिया. मैंने कांग्रेस नेताओं से भी ऐसा ही करने को कहा. मैंने उनसे कहा कि जब सेबी ने अडानी को क्लीन चिट दे दी है तो हमें अब उनकी आलोचना करना बंद कर देना चाहिए.

कांग्रेस बेवजह करती रही सनातन और राम मंदिर का विरोध

कांग्रेस सनातन और राम मंदिर की आलोचना करती रही. अडानी और अंबानी का विरोध करती रही. जब कांग्रेस ने मुझसे बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा, तो मैंने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक कांग्रेस नेता राम मंदिर का दौरा नहीं करेंगे, मैं ऐसा नहीं करूंगा.''

उद्योगपतियों का बचाव करते दिखे वल्लभ

गौरल वल्लभ इस बातचीत में उद्योगपतियों का बचाव करते दिखे. उन्होंने कहा कि वेल्थ क्रिएटर्स कोई पाप नहीं करते हैं. वह अपनी मेहनत से बिजनेस खड़ा करते हैं तो इससे देश का भी भला होता है. लोगों को रोजगार मिलता है. एक कंपनी ने एयर इंडिया को खरीदा तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया. देश में सैकड़ों स्टार्टअप आज यूनिकॉर्न बन चुके हैं. क्या इन्हें भी हम गाली देते रहें.

4 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि कांग्रेस के टिकट पर दो चुनाव लड़ चुके और पार्टी में प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने गुरुवार (4 अप्रैल, 2024) को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी. अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के अंदर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते हैं और कांग्रेस पार्टी में नए विचारों के लिए अब जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें

Election 2024: 'नीतीश और ममता में जमीन-आसमान का अंतर', जानिए संजय सिंह ने क्यों की बिहार के CM की कायरों से तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Elections 2026: ‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
‘डबल इंजन नहीं, डबल लूट और डबल धोखे की सरकार’, असम में चुनावी दंगल से पहले कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा आरोप
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हालत...', ममता बनर्जी का नाम लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
Assam Assembly Elections 2026: ‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
‘कांग्रेस की सरकार आई तो घुसपैठिए भी आएंगे’, ग्वालपाड़ा में गृह मंत्री अमित शाह का तीखा वार
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम
कोयंबटूर में मातम: वेल्लियांगिरी की पहाड़ियों पर चढ़ते समय छात्र की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
प्रियंका चोपड़ा के इस एक्स बॉयफ्रेंड की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप का टैग मिलने पर छोड़ी थी इंडस्ट्री
प्रियंका चोपड़ा के इस Ex की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप हो छोड़ी थी इंडस्ट्री
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
Embed widget