एक्सप्लोरर

Election 2024: 'नीतीश और ममता में जमीन-आसमान का अंतर', जानिए संजय सिंह ने क्यों की बिहार के CM की कायरों से तुलना

Lok Sabha Election: संजय सिंह ने नीतीश कुमार के अलावा पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह BJP के खिलाफ खड़े होने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. वह बीजेपी के साथ नहीं हैं.

Sanjay Singh on Bihar CM Nitish Kumar: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगातार बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं. द इंडियन एक्सप्रेस के को दिए एक इंटरव्यू में संजय सिंह ने कई मुद्दों पर बात की.

संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी के कैंपेन पर भी बात की. इस चुनाव में पार्टी 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने बताया कि हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि जिन क्षेत्रों में हम चुनाव लड़ रहे हैं, वहां हमारे सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ प्रयास करें. जहां हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वहां हमारे कार्यकर्ता इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के प्रचार में मदद करेंगे.

नीतीश कुमार का जाना अप्रत्याशित था

संजय सिंह ने I.N.D.I.A गठबंधन छोड़कर एनडीए का हाथ थामने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना अप्रत्याशित था. वह विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे और वह अचानक एनडीए में शामिल हो गए. इस तरह से पाला बदलने से आपकी छवि पर असर पड़ता है. आप अल्पावधि में शक्ति और कुछ लाभ प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन अगर आप बार-बार पाला बदलते हैं, तो इतिहास आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेगा. आपको या तो कायर के रूप में याद किया जा सकता है या साहसी के रूप में. हमें यह तय करना होगा कि हम किस रूप में याद किया जाना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि जो लोग कभी बीजेपी के खिलाफ बोलते थे और अब उसके सामने झुक गए हैं, उन्हें अच्छी तरह से याद किया जाएगा.

ममता बनर्जी नहीं हैं बीजेपी के साथ

संजय सिंह ने ममता बनर्जी के लिए कहा कि वह बीजेपी के खिलाफ खड़े होने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं. वह बीजेपी के साथ नहीं हैं. उनमें और नीतीश कुमार में जमीन-आसमान का अंतर है. नीतीश कुमार बीजेपी के सामने झुक गए, जबकि ममता बनर्जी उनके खिलाफ लड़ रही हैं. बंगाल में नतीजे अच्छे होंगे. इंडिया ब्लॉक को इसका फायदा जरूर होगा.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल का विरोध, मुर्दाबाद और वापस जाओ के लगे नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget