एक्सप्लोरर

'हिम्मत है तो ममता वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव...', बीजेपी नेता की TMC चीफ को चुनौती

पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि विपक्षी नेता कह रहे हैं कि वाराणसी से प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारो. लेकिन ममता वाराणसी से क्यों पीएम के खिलाफ चुनाव नहीं लड़तीं.

पश्चिम बंगाल से बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी में अगर हिम्मत हो तो वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरें. इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, कांग्रेस का अब पश्चिम बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं बचा है. 

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हम लोग देख रहे हैं कि गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला कैसा होता है? ये पार्टियां कभी समझौता नहीं कर सकती हैं. इनकी विचारधारा अलग है. टीएमसी की विचारधारा है, चोरी करना, परिवारवाद को बढ़ाना. इनके बीच में एक ही बात कॉमन हैं, वो है चोरी करना. 

पॉल ने कहा, टीएमसी की हिंसा में कांग्रेस के जो कार्यकर्ता मारे गए हैं, क्या जब ये लोग गठबंधन में जमीन पर जाएंगे, तो जनता को क्या ये जवाब दे पाएंगे. इनका यही डबल स्टैंडर्ड है. ये लोग कह रहे हैं कि वाराणसी से प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारो, ममता बनर्जी क्यों वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़तीं. हम लोग तो चाहते हैं कि हमारा मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़े. उन्होंने कहा, आपको अगर पीएम बनना है, तो आप वाराणसी से चुनाव लड़ें. देखते हैं कि कितना हिम्मत है. अधीर रंजन से कहिए कि बंगाल में कांग्रेस के दफ्तर पर ताला लगा दें और वे TMC के ऑफिस में जाकर बैठ जाना चाहिए क्योंकि उनलोगों का कोई अस्तित्व ही नहीं है. 

उन्होंने कहा, गठबंधन का नाम ममता बनर्जी रख रही हैं, पीएम के चेहरे कौन होगा, ये भी ममता बताएंगी. सीट शेयरिंग 31 तारीख तक करनी है, ये बात भी ममता कहेंगी, तो आप क्या करेंगे अधीर रंजन जी. आप सिर्फ चिल्लाएंगे. बंगाल के लोगों को आपके नाटक का अब तक विश्वास हो रहा था, लेकिन अब नहीं है, लोगों को आपकी असलियत का अब पता चल गया है. 

नीतीश को भी मिल चुकी चुनौती

बीजेपी ममता बनर्जी से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दे चुकी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि नीतीश कुमार वाराणसी में रैली करने जा रहे हैं. अगर उनमें हिम्मत है, तो वे वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें, तो उन्हें विपक्षी दल गठबंधन का पीएम का चेहरा बना देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget