एक्सप्लोरर

Ram Navami Holiday: पश्चिम बंगाल सरकार ने किया रामनवमी की छुट्टी का ऐलान तो अमित मालवीय ने कसा तंज, बोले- ममता बनर्जी हर बार जय श्री राम सुनते ही...

BJP On Mamata Banerjee: इस साल रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में सरकारी छुट्टी रहेगी. राज्य सरकार ने शनिवार (9 मार्च) को इसकी घोषणा की. इसे लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा है.

Amit Malviya On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार ने रामनवमी के दिन छुट्टी रखने का बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी की सरकार के इस कदम के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि यह घोषणा होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले की गई है. पहली बार पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर छुट्टी होगी. इस बीच बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है. इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी.

अमित मालवीय पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सह-प्रभारी भी हैं. उन्होंने शनिवार (9 मार्च) को देर रात अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

CM ममता बनर्जी को लेकर अमित मालवीय ने क्या कहा?

अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, ''ममता बनर्जी, जो हर बार 'जय श्री राम' सुनते ही गुस्सा हो जाती थीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में राम नवमी (17 अप्रैल) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. ऐसा उन्होंने अपनी हिंदू विरोधी छवि की वजह से किया है. हालांकि बहुत देर हो गई है... इससे भी अहम बात यह है कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि रामनवमी के जुलूस पर कोई पथराव न हो. क्या वह ऐसा करेंगी?'' उन्होंने आखिर में लिखा, ''जय श्री राम.''

TMC की रैली से पहले किया ऐलान

रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा कोलकाता में होने वाली टीएमसी की चुनावी रैली से एक दिन पहले की गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार (10 मार्च) को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से चुनावी प्रचार शुरू करेंगी. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा, काली पूजा और सरस्वती पूजा हमेशा से मनाई जाती रही है, लेकिन रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे त्योहारों पर हिंसक घटनाएं देखने को मिलती रही हैं. बंगाल में रामनवमी और हनुमान जयंती अब पहले से कहीं ज्यादा बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती हैं. 

पिछले साल भी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में रामनवमी पर हिंसक घटनाएं हुई थीं और बीजेपी ने राज्य सरकार को जमकर घेरा था. ऐसे में इस बार चुनाव से पहले राज्य सरकार की ओर से की गई रामनवमी की छुट्टी की घोषणा के कदम को हिंदू मतदाताओं का दिल जीतने के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Bengal Visit: 'संदेशखाली की महिलाओं के साथ TMC के नेताओं ने क्या-क्या किया है, आज इसकी चर्चा पूरे देश में', बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget