एक्सप्लोरर

BJP vs INDIA: 'नाम बदलने से नियत नहीं बदलती', विपक्ष के INDIA गठबंधन पर बीजेपी का तंज

INDIA Meeting: इस वीडियो में किसी भी विपक्षी नेता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस वीडियो के जरिए विपक्ष पर वार किया है.

BJP on INDIA: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक भी खत्म हो गई है. 17 और 18 जुलाई को हुई इस बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया. विपक्षी दलों के इस गठबंधन को इंडिया नाम दिया है. 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के लिए तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से बनाए गए इंडिया गठबंधन की कमान किसके पास हो, इसे लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 18 जुलाई को हुई विपक्ष दलों की मीटिंग में एलान करते हुए कहा कि कांग्रेस को पीएम पद का लालच नहीं है. खरगे के इस बयान के बाद बीजेपी लगातार पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें रावण के दस सिर दिखाए गए हैं. हालांकि, इस वीडियो में किसी भी विपक्षी नेता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया गया है. मलवीय ने वीडियो पर कैप्शन दिया- नाम बदलने से नियत नहीं बदलती. 

इतना ही नहीं वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि जब ये नहीं पता कि लीडर कौन है तो देश की जनता आप जैसों को कैसे चुनेगी और दुनिया के सामने देश की क्या पहचान बनेगी.

वीडियो में क्या?
इस वीडियों में एक शख्स वीजा के लिए पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवाने के लिए फोटोग्राफर के पास जाता है और कहता है कि जेनेवा इंटरनेशनल लीडरशिप समिट के लिए उसको एक फोटो चाहिए, लेकिन जैसे ही वह कैमरा के सामन जाकर खड़ा होता है तो कई सारे चेहरे दिखने लगते हैं. 

इसके बाद सब चेहरों की आपस में लड़ाई पर कैमरामैन टोकते हुए बोलता है, "आपस में लड़ो मत, लीडरशिप समिट में जा रहे हो और ये नहीं पता कि लीडर कौन है? अगर देश की 130 करोड़ जनता आप जैसों को चुनेगी तो दुनिया के सामने देश की पहचान क्या रहेगी." इसके बाद वीडियो के अंत में लिखा गया- "नीति कैसी होगी, नियत कैसे रहेगी और सबसे बड़ी बात नेता कौन होगा, रावण का दहन किया जाता है, चयन नहीं. नेता ना हो तो नीति नहीं चलती. नाम बदलने से नियत नहीं बदलती."

यह भी पढ़ें:
INDIA Meeting: नीतीश कुमार होंगे INDIA के संयोजक? सूत्रों का दावा- अगली बैठक में हो सकता है एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget