एक्सप्लोरर

Manish Sisodia: 'वेलफेयर स्कीम को रेवड़ी बताकर बीजेपी जनता का उड़ा रही मजाक', मनीष सिसोदिया का वार

Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि ये लोग जनता के लिए चलाई जा रही स्कीम को रेवड़ी बताकर मजाक बना रहे हैं.

Manish Sisodia On Nirmala Sitharaman: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा जा वेलफेयर स्कीम (Welfare Scheme) का केंद्र सरकार मजाक बना रही है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये स्कीम को रेवड़ी बताकर स्कीम का नहीं बल्कि जनता का मजाक उड़ा रहे हैं. 

सिसोदिया ने पीसी के दौरान तल्खी से कहा कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश को डराने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि, इस तरह की स्कीम से देश बर्बाद हो जाएगा. सिसोदिया ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, आज भारत में गवर्नेंस के दो मॉडल (Two Models) दिख रहे हैं. एक मॉडल जिसमें सत्ता के लोग अपने साथी और दोस्त की मदद करते हैं जिसे दोस्तवाद का मॉडल कहा जाता है. इस मॉडल के जरिए ये लोग अपने अमीर दोस्तों की मदद कर उनके लाखों-करोड़ों के टैक्स माफ कर देते हैं और उसे विकास का नाम दिया जाता है. वहीं, दूसरा मॉडल है जो दिल्ली सरकार का है. इस मॉडल से टैक्स के पैसों का इस्तेमाल स्कूल के लिए किया जाता है. अस्पतालों के लिए किया जाता है. मुफ्त बिजली के लिए किया जा रहा है. महिलाओं को फ्री बस सेवा के लिए किया जा रहा है और बुजुर्गों को पेंशन देने में इस्तेमाल हो रहा है. 

दोस्त के लोन माफ कर लेते हैं लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं होता- सिसोदिया

सिसोदिया ने आगे कहा कि निर्मला सीतारमण को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि, आज किसान लोन की किस्त ना दे तो उसके घर की कुर्की कर दी जाती है जो दोस्तवाद मॉडल में आता है. दोस्त के लोन माफ कर लेते हैं लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया जाता. सिसोदिया ने ये तक कहा कि, ये लोग फ्री सरकारी शिक्षा में विश्वास नहीं रखते. अब इनका ये मकसद हो गया है कि, सरकारी स्कूलों की हालत इतनी खराब कर दी जाए कि गरीब भी प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन में कराए. ये प्राइवेट स्कूल इनके दोस्तों के हैं. ये वहीं स्कूल हैं जहां एक महीने की फीस जमा नहीं हुई तो बच्चों के लिए स्कूल के दरवाज़े बंद कर दिए जाते हैं. 

अपने लोगो में इन्वेस्ट करते हैं विकसित देश- सिसोदिया

सिसोदिया ने आगे कहा कि, ये लोग जन कल्याण योजना को रेवड़ी कहते हैं. दुनिया के डिवेलप देशों को देखें तो उनके इकोनॉमी के मजबूत होने का कारण यही है कि वो अपने लोगो में इन्वेस्ट करते हैं. अपने बच्चों को वो फ्री में 12वीं तक पढ़ाई देते हैं. कई देशों में फ्री हेल्थ केयर है, पढ़ाई है, साफ पानी दिया जाता है. डेवेलप देशों के बने का कारण यही है कि वो अपने देश के लोगों पर निवेश करते हैं लेकिन ये उस योजना को रेवड़ी कह कर मजाक बनाते हैं. 

घाटे में चल रहे बीजेपी राज्य- सिसोदिया

सिसोदिया ने निर्मला सीतारमण से सवाल करते हुए कहा कि आप देख लीजिए देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वो राज्य घाटे में चल रहे हैं. पैसा जाता कहा है? उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली सरकार 7 साल से लोगों और उनकी सुविधा में इन्वेस्ट कर रही है इसलिए सरकार भी फायदे में है ये सीएजी भी मानती हैं. उन्होंने दिल्ली सरकार की इन स्कीम के बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने कितने झुग्गी वालों के बच्चों को आईआईटी भेजा है. 

यह भी पढ़ें.

China Taiwan Tension: ड्रैगन की उकसावे की कार्रवाई जारी, ताइवान के पास देखे गए चीन के 14 युद्धपोत और 66 फाइटर जेट

जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर Russi-Ukraine War से बढ़ा तबाही का खतरा, गोलाबारी के बीच गंभीर संकट की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget