एक्सप्लोरर

बैलेंस या कुछ और...PM मोदी के 'हनुमान' के आगे पशुपति पारस को पावरफुल बना देगी BJP? अंदरखाने चल रहा ये विचार

Pashupati Paras: केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सवाल खड़े कर चुके चिराग पासवान को कंट्रोल करने के लिए अब भाजपा उनके चाचा पशुपति पारस को फिर एक बार NDA में सक्रिय करने की सोच सकती है.

Pashupati Paras: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सवाल खड़े कर चुके हैं. यही कारण है कि उनके बयानों के बाद अब बीजेपी अब चिराग पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है. वहीं बीजेपी चिराग के चाचा पशुपति पारस को फिर एक बार NDA में सक्रिय करने की सोच सकती है. अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी पीएम मोदी के हनुमान चिराग पासवान के आगे उनके चाचा पशुपति पारस को पावरफुल बनाने का प्लान कर रही है?

पिछले कुछ महीनों से राजनीति से कोसों दूर हो गए पशुपति पारस को बीजेपी जल्द ही किसी राज्य के राज्यपाल या फिर किसी महत्वपूर्ण केंद्रीय बोर्ड का भी अध्यक्ष बना सकती हैं. बीजेपी के ऐसा करने से जाहिर है कि चिराग पासवान के बराबरी में आ जाएंगे, जिसके बाद भाजपा चिराग पर नियंत्रण रख पाएगी. 

केंद्र के कई फैसलों पर सवाल खड़े कर चुके हैं चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बीते कुछ दिनों में के केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसले, जैसे- सरकारी नौकरी में लैटरल एंट्री और वक्फ बिल का विरोध किया था. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और जनजाति कोटा में सब कैटेगरी और क्रीमी लेयर को चिन्हित करने के फैसले का भी चिराग ने विरोध किया था.  

चिराग पासवान को कंट्रोल करना चाहती है बीजेपी?

सरकार के फैसलों के विरोध से जाहिर है कि बीजेपी असहज महसूस कर रही है. यही वजह है कि चिराग को कंट्रोल में लाने के लिए पशुपति पारस को फिर से एक्टिव किया जा रहा है. चिराग पासवान की उनके चाचा से पुरानी अदावत है. जिनको बड़े पद पर बैठा कर केंद्र चिराग पासवान को साफ संदेश देना चाहती है कि वह सरकार के फैसलों में ज्यादा दखल न दें. 

राजनीति के हाशिए पर है पशुपति पारस

पशुपति पारस की बात करें तो पिछले कुछ महीनों से वह राजनीति के हाशिए पर हैं. NDA की हिस्सा रहते हुए भी 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें लड़ने के लिए एक भी सीट नहीं दी थी. हालांकि. पशुपति पारस ने अपनी नाराजगी व्यक्त तो की थी, फिर भी वह NDA का हिस्सा बने हुए थे. 

अमित शाह से की थी मुलाकात

कुछ दिनों पहले पारस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उनको किसी बड़े पद पर बैठाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card: NRC नंबर नहीं दिया तो अब नहीं बनेगा आधार कार्ड- इस BJP शासित राज्य के CM का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget