एक्सप्लोरर

कर्नाटक में बीजेपी बाज़ी हार कर भी जीती! हो सकता है ये बड़ा फायदा

अगर कर्नाटक की बात की जाए तो सूबे में जेडीएस के साथ जाने का कांग्रेस को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि लिंगायत वोट पार्टी से दूर हो सकते हैं.

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें तो जीती लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पायी. फ्लोर टेस्ट से पहले ही येदुरप्पा ने अपना इस्तीफा दे दिया. वहीं, जेड़ीएस तीसरे नंबर की पार्टी रही. अब तीसरे नंबर की पार्टी के नेता कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. कांग्रेस और जेडीएस ने दावा किया है कि उनका ये गठबंधन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा. लेकिन कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस को मिला क्या? जेडीएस से ज्यादा सीटें होने के बाद कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद नहीं मिला. वहीं महज 38 सीटें जीत हासिल करने वाली जेडीएस को मुख्यमंत्री पद से समेत 13 मंत्री भी मिलेंगे. वहीं कांग्रेस को 20 मंत्रियों के साथ ही संतुष्ट रहना पड़ेगा.

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल सबसे बड़ा टारगेट कांग्रेस का यह ही कि वह बीजेपी को सरकार बनाने से रोके. चाहे उसके लिए फिर उन्हें क्षेत्रीय पार्टियों से ही क्यों न गठबंधन करना पड़े! इसमें कोई दो राय नहीं कि 2019 में भी भी यहीं कार्ड कार्ड खेल सकती है जहां बीजेपी का सामना करने के लिए कांग्रेस अभी क्षेत्रीय पार्टियों को एक साथ लाएगी. यहीं कारण है कि कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में सभी क्षेत्रीय दलों को न्योता दिया गया है.

कल बहुमत परिक्षण से पहले येदुरप्पा ने भावुक भाषण के बाद इस्तीफा दे दिया था, इससे राज्य के राजनीतिक अटकलें और तेज़ कर दी है और इस भाषण के कई मायने निकाले जा रहे हैं. येदुरप्पा की गद्दी चले जाने के बाद ऐसा लगता है कि फिर एक बार लिंगायत बनाम वोक्कालिगा की लड़ाई शुरू हो गयी है. लोक सभा चुनाव से पहले, इस साल के अंत में और अगले साल देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं जहां कांग्रेस के पास कई राज्यों में सरकार बनाने का मौका है. लेकिन अगर कर्नाटक की बात की जाए तो सूबे में जेडीएस के साथ जाने का कांग्रेस को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि लिंगायत वोट पार्टी से दूर हो सकते हैं.

बता दे कि येदुरप्पा खुद भी लिंगायत समुदाय से आते है. जानकारों का कहना है कि अगर लिंगायत वोटों का धुव्रीकरण होता है तो बीजेपी को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा. न सिर्फ लोक सभा चुनाव में बल्कि कर्नाटक में जब भी चुनाव हो तब. येदुरप्पा सूबे में सबसे बड़े लिंगायत नेता माने जाते हैं और बीजेपी के लिए कर्नाटक में सबसे बड़े नेता भी हैं. कहा जाता है कि लिंगायत वोट राज्य की गद्दी तय करते हैं. कर्नाटक में 19 फीसदी लिंगायत जनता है. लिंगायत पर काफी कुछ निर्भर करता है. जबकि वोक्कालिगा 16 फीसदी है. वोक्कालिगा समुदाय मैसूर कर्नाटक क्षेत्र में ज्यादा है जबकि लिंगायत समुदाय बाकी क्षेत्रों में फैला हुआ है. येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद लिंगायत समुदाय जो कि पहले से बीजेपी का ट्रेडिशनल वोट बैंक रहा है वह एक जुट हो सकता है.

इतना ही नहीं बाकी समुदायों में भी सहानुभूति की लहर देखि जा सकती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी यह बाज़ी हार कर भी जीतती नज़र आ रही है क्योंकि 2019 में सहानुभूति और लिंगायत फैक्टर बीजेपी के हक़ में जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget