एक्सप्लोरर

'अब राहुल गांधी भी माफी मांगें', CSDS डायरेक्टर संजय कुमार ने डिलीट की महाराष्ट्र चुनाव डेटा से जुड़ी पोस्ट तो BJP ने घेरा

BJP on Rahul Gandhi: बीजेपी ने बताया कि CSDS के संजय कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर फर्जी बात कही है. संजय कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी मंशा गलत सूचना फैलाने की नहीं थी.

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किए पोस्ट को CSDS के संजय कुमार ने डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, जिसके बाद देश में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस जिस सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर वोट चोरी का आरोप लगा रही है अब संजय कुमार ने उस पोस्ट के लिए माफी मांगी ली है. बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या अब वो भी देश में माफी मांगेंगे.

CSDS के संजय कुमार ने किया था ये दावा

संजय कुमार ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की रामटेक विधानसभा में कुल 4,66,203 वोटर्स थे, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान यहां वोटर घटकर केवल 2,86,931 हो गए. यहां लोकसभा के बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या में 38 फीसदी की कमी हुई. 


अब राहुल गांधी भी माफी मांगें', CSDS डायरेक्टर संजय कुमार ने डिलीट की महाराष्ट्र चुनाव डेटा से जुड़ी पोस्ट तो BJP ने घेरा

CSDS के संजय कुमार ने देवलाली विधानसभा सीट को लेकर भी ऐसे ही दावे किए थे. उन्होंने लिखा था, 'लोकसभा चुनाव के दौरान यहां 4,56,072 वोटर थे, जबकि विधानसभा चुनाव में ये घटकर 2,88,141 हो गए.' अब उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट करते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र चुनाव को लेकर किए गए एक्‍स पोस्‍ट के लिए मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना करते समय गड़बड़ी हो गई थी.

'क्या अब राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे'

बीजेपी नेता गौरव भाटिया कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी का काम बस यही रह गया कि वे सभी संवैधानिक संस्थाओं को चोर कहें. उन्होंने कहा, "एक चुनावी विशेषज्ञ हैं संजय कुमार जो CSDS का सर्वे करते हैं. उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर फर्जी बात कही उसी को लेकर राहुल गांधी अपनी बात कह रहे हैं. संजय कुमार ने माफी मांग ली है. क्या अब राहुल गांधी देश से माफी मांगेंगे?"

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "ये CSDS वाले वही संजय कुमार हैं जो अपने सर्वे में हिंदुओं की जातियां बताते हैं, लेकिन जब बात मुसलमानों की आती है तो यही झूठे सर्वे वाले चुप्पी साध लेते हैं. राहुल गांधी कुछ समय में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे. ये कांग्रेस को समाप्ति की और ले जाएंगे."

'झूठ का शोरूम चला रहे राहुल गांधी'

गौरव भाटिया ने कहा, "कल सुप्रीम कोर्ट ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कथित फर्जी मतदान को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने ऐसी कोई ठोस सामग्री नहीं है, जो बताती हो कि फर्जी मतदान हुआ था. इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. राहुल गांधी झूठ की दुकान या शोरूम चला रहे हैं."

ये भी पढ़ें : राजस्थान में एयरपोर्ट और ओडिशा में सिक्स लेन रिंग रोड... मोदी सरकार ने राजस्थान से लेकर ओडिशा तक को दिया तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget