एक्सप्लोरर

BJP का स्थापना दिवस आज, PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई दी है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है. इस दौरान पार्टी के सभी नेता इस दिन की बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,'' बीजेपी के स्थापना दिवस पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस अवसर पर उन सबको मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा. उनकी वजह से ही बीजेपी को आज देशभर में करोड़ों भारतीयों की सेवा करने का अवसर मिला है.''

हालांकि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनज़र दुख जताया. उन्होंने लिखा,'' बीजेपी का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश COVID-19 से लड़ रहा है. मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डाजी के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें. एकजुट होकर भारत को COVID-19 से मुक्त करें.''

उन्होंने आगे कहा, ''जब भी बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला, पार्टी ने सुशासन और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया. पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप हमारे कार्यकर्ताओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा की और समाज सेवा की नई मिसाल भी कायम की.''

जेपी नड्डा ने क्या कहा

पार्टी अध्यक्ष ने कहा,'' मां भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से जन्मी भारतीय जनता पार्टी को अपने परिश्रम से सींच कर विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा करने वाले मनीषियों और करोड़ों समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर नमन एवं शुभकामनाएं.''

अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,'' भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से बीजेपी ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है.''

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए लिखा,'' अंत्योदय, एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद व माँ भारती की सेवा को अपना ध्येय बनाकर चलने वाली बीजेपी ने भारतीय राजनीति में शुचिता, सुशासन एवं समानता के सिद्धांतों को स्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को असंख्य शुभकामनाएं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
महंगाई को लेकर खरगे का PM मोदी पर हमला, 'अच्छे दिन की उम्मीद में जनता ने 12 साल गंवाए'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget