एक्सप्लोरर

कार्यकर्ताओं की हत्या, हमलों के बाद BJP ने बंगाल में की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अगले साल हैं चुनाव

पश्चिम बंगाल में अलगे साल विधानसभा के चुनाव हैं. इस राज्य में विधानसभा की 294 सीटें हैं. वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या और उनपर हो रहे हमलों के बाद बीजेपी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. राज्य में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस चुनाव में बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को पूरी तरह से घेरने की तैयारी कर ली है. बीजेपी लगातार ममता बनर्जी पर हमलावर है. कल बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी भी हुई थी.

बंगाल में अलगे साल विधानसभा के चुनाव हैं. इस राज्य में विधानसभा की 294 सीटें हैं. वर्तमान में यहां तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर पथराव

बता दें कि पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव क्षेत्र में गुरुवार को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पत्थर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए, जहां वह पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने गए थे. गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कई कार्यकर्ताओं को घोष के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा गया, जो उन्हें वहां से चले जाने को कह रहे थे. भाजपा के सूत्रों ने कहा कि हमले में घोष का वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस अधिकारियों के एक दल ने प्रदर्शनकारियों और भाजपा समर्थकों को तितर-बितर करने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया.

घोष ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस और उनके सहयोगी हताश हो रहे हैं, क्योंकि वे आगामी विधानसभा चुनावों में हार महसूस कर सकते हैं. हालांकि, इस तरह की रणनीति काम नहीं करेगी. लोग हमारे साथ हैं.’’उन्होंने यह भी दावा किया कि इस घटना से पता चलता है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. जिला तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सौरव चक्रवर्ती ने हालांकि कहा कि घोष उत्तर बंगाल में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इस घटना में शामिल नहीं था.

कार्यकर्ताओं की हत्या पर बीजेपी ने साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘‘किसी तरह सत्ता में बने रहने के लिए यह हत्याओं का खेल खेला जा रहा है. पूरे पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और इससे वह बौखला गई हैं.’’

भाजपा के इस प्रकार के आरोपों को तृणमूल कांग्रेस की सरकार लगातार खारिज करती रही है. कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम लेते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि सभी की हत्या राज्य की सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर की गई. पश्चिम बंगाल सरकार पर ‘‘साम्प्रदायिक और तुष्टीकरण’’ की राजनीति का आरोप लगाते हुए भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी राहिंग्याओं से ‘‘प्यार’’ करती हैं और देश से उन्हें बाहर निकाले जाने के खिलाफ बोलती हैं जबकि भारतीय नागरिकों पर हमले होते हैं तो वह मुंह फेर लेती है.

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में ‘‘जंगलराज’’ फैला रहे हैं और ममता बनर्जी चुप हैं. भाटिया ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष को दिखाए गए काले झंडे, काफिले पर पथराव

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- 'ममता दीदी के लोग सुधरे नहीं तो भेजे जाएंगे श्मशान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget