एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान बीजेपी का 'महाभोजन अभियान', हर रोज करेगी 5 करोड़ लोगों के खाने का इंतजाम

बीजेपी ने मौजूदा लॉकडाउन के दौरान देशभर में हर रोज 5 करोड़ लोगों को भोजन कराने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया है. इस लॉकडाउन के दौरान लोगों से अपील की गई है कि वह घरों से ना निकलें. इस दौरान एक बड़ी समस्या गरीब, मजदूर, रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों के सामने रोजगार और भोजन की खड़ी हो गई है. अब बीजेपी ने फैसला किया है कि "महाभोजन अभियान" के तहत वह रोज 5 करोड़ गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएगी. इस तरह वह अगले 21 दिनों में 105 करोड़ लोगों को भोजन कराएगी.

बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गरीब मजदूर और जरूरतमंद लोगों को रोज भोजन मुहैया कराने के लिए "महाभोजन अभियान" चलाने का निर्णय लिया. इस "महाभोजन अभियान" के लिए बीजेपी ने एक करोड़ कार्यकर्ताओं का चयन किया है जिनकी सूची तैयार कर ली गई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी ने बताया, "एक करोड़ कार्यकर्ता प्रतिदिन 5 करोड़ लोगों को भोजन कराएंगे, इसके लिए हर एक कार्यकर्ता प्रतिदिन 5 गरीब लोगों को भोजन कराएगा, इस तरह एक करोड़ कार्यकर्ता 'महाभोजन अभियान' के तहत 5 करोड़ लोगों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचा सकेंगे."

बीजेपी के पदाधिकारी की बैठक में "महाभोजन अभियान" चलाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ख्याल रखा गया और इसीलिए लोगों की भीड़ ना हो सोशल डिस्टेंसिंग भी कायम रहे इसके लिए एक कार्यकर्ता की जिम में सिर्फ 5 लोगों को भोजन कराने की जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया.

बीजेपी का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान गरीब मजदूर रेहड़ी पटरी लगाने वालों का रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा ऐसे में इन लोगों के लिए "महाभोजन अभियान" के तहत भोजन मुहैया कराना दरिद्र नारायण की सेवा करना होगा.

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के इतिहास में यह गरीब लोगों को भोजन मुहैया कराने का यह अबतक का सबसे बड़ा अभियान होगा.

COVID-19: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 606 हुई, 43 ठीक हुए | राज्यवार पढ़ें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget