एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Remark: राहुल गांधी के केरोसिन वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- कांग्रेस 1984 से लेकर अब तक मिट्टी का तेल छिड़क रही है

BJP Attack on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का जवाब देते हुए बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई. बीजेपी ने कहा कांग्रेस 1984 से मिट्टी का तेल छिड़क रही है.

BJP Counter On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में भाग लेते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि बीजेपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है. राहुल के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने जवाब देते हुए कहा है कि राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है. 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं. ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं. एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है. आप बीजेपी का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है. लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल बीजेपी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी.

पाकिस्तान से तुलना पर बीजेपी
गौरव भाटिया ने राहुल के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं. जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 सालों में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है.

भारत की तुलना पाकिस्तान से
राहुल ने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भारत की तुलना पाकिस्तान से की है. राहुल ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए भारत सोने की चिड़िया है और कर्मों के आधार पर उसका हिस्सा बांटना चाहते हैं, जिसमें दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. इसके अलावा राहुल गांधी ने कांग्रेस की हार का कारण ध्रुवीकरण और सत्ता का मीडिया पर नियंत्रण को बताया. उन्होंने कहा कि आरएसएस ने लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है कांग्रेस और विपक्षी दलों को भी ऐसा ही करना चाहिए और उन 60-70 फीसदी लोगों को एकजुट करना चाहिए जो उनके लिए वोट नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: BJP on Rahul Gandhi: लद्दाख और डोकलाम को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, नकवी बोले - 'गेट वेल सून'

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi In Cambridge: राहुल गांधी बोले - देश में केरोसिन छिड़कने का काम कर रही BJP, एक चिंगारी से भड़क सकती है आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget