एक्सप्लोरर

Political Party Funding: देश में नहीं कोई भी सांसद, किसी राज्य में नहीं सरकार, फिर भी इस पार्टी को कांग्रेस से मिला ज्यादा चंदा

Political Party Funding: कांग्रेस पार्टी की हालत चुनाव दर चुनाव बिगड़ती जा रही है. न तो उसे जीत मिल रही है न ही चंदा जुटाने में सफलता. इस बार BRS ने भी चंदे के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया.

Political Donations: कांग्रेस पार्टी की हालत चुनाव दर चुनाव और ज्यादा बिगड़ती जा रही है. जहां एक ओर वह चुनावों में सफलता हासिल नहीं कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर चंदा जुटाने में भी उसकी स्थिति कमजोर होती जा रही है. देश की सबसे पुरानी पार्टी को आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लग रहा है, जबकि दूसरी रीजनल पार्टियां जैसे कि बीआरएस चंदे के मामले में उसे पछाड़ रही हैं. 

साल 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने सबसे ज्यादा चंदा हासिल किया है. भाजपा को अलग-अलग स्रोतों से कुल 2244 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जो कि पिछले साल से तीन गुना ज्यादा है. वहीं कांग्रेस को केवल 288.9 करोड़ रुपये का चंदा मिला है, जो बीआरएस से भी कम है. बीआरएस को करीब 580 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि कांग्रेस ने ये रकम 288.9 करोड़ तक ही सीमित रखी. ये आंकड़ा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि एक रीजनल पार्टी बीआरएस ने एक राष्ट्रीय पार्टी को चंदे के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

कांग्रेस की स्थिति में गिरावट

2014 के बाद से भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस की राजनीति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में हार का सिलसिला जारी ,है जिसका सीधा असर पार्टी के चंदे पर भी पड़ा है. कांग्रेस के लिए ये चिंता का विषय है कि अब वह बीआरएस जैसी रीजनल पार्टी से भी पीछे हो चुकी है. कांग्रेस के लिए ये स्थिति और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि ये देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसे अब चंदा जुटाने में भी समस्याएं आ रही हैं.

सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने चंदे का बही-खाता पेश किया है, लेकिन इसमें इलेक्टोरल बॉन्ड का ब्योरा नहीं है. इसके अनुसार पार्टियां अपने एनुअल ऑडिट रिपोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड का विवरण देती हैं न कि कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट में. सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2024 में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को रद्द कर दिया था जिससे राजनीतिक दलों के लिए चंदे का सबसे बड़ा स्रोत अब सीधे तौर पर इलेक्टोरल ट्रस्ट या बाकी कानूनी रास्तों से मिल रहे चंदे बन गए हैं.

राजनीतिक दलों के चंदे की स्थिति

चंदे के मामले में बीआरएस ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए ये साबित किया है कि एक रीजनल पार्टी भी बड़े पैमाने पर चंदा जुटा सकती है. बीआरएस की सफलता चंदा जुटाने में कांग्रेस की बढ़ती असफलता को उजागर करती है. कांग्रेस को वर्ष 2023-24 में 288.9 करोड़ का चंदा मिला, जबकि बीआरएस को इससे कहीं ज्यादा चंदा हासिल हुआ है. यही नहीं भाजपा को 2244 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जिससे ये और भी स्पष्ट हो जाता है कि चंदे की दौड़ में बीजेपी और बीआरएस ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है.

कांग्रेस के सामने अब ये बड़ा सवाल है कि वह अपनी राजनीति और चंदे की स्थिति को कैसे सुधार सकती है. चुनावों में लगातार हार और चंदे में कमी की वजह से पार्टी को अपनी नीतियों और कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस समय रहते अपने कामों में सुधार नहीं करती है तो उसका अस्तित्व और भी संकट में पड़ सकता है.

किस पार्टी को मिला कितना चंदा?

  • भाजपा-2244 करोड़ रुपए
  • कांग्रेस-288.9 करोड़ रुपए
  • बीआरएस- 589 करोड़ रुपए
  • डीएमके- 60 करोड़ रुपए
  • वाईएसआर कांग्रेस- 121 करोड़ रुपए
  • जेएमएम- 11.5 करोड़ रुपये
  • टीडीपी-33 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें: Karnataka High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट का 44 साल पुराने केस पर आया फैसला, राज्य का सबसे पुराना मामला सबूतों के अभाव में बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
एशिया कप में टीम इंडिया की बंपर जीत, पाकिस्तान को 90 रनों से रौंदा; सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
Video: रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
रोहतक की वायरल दादी ने मचाया धमाल, महिला संगीत में अपने ठुमकों से उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
2047 तक दोबारा 'विश्व गुरु' बन जाएगा भारत, ज्ञान के केंद्र में पढ़ने के लिए तरसेंगे दुनियाभर के लोग
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
ठंड में भी जरूरी है रूम में वेंटीलेशन, दिनभर बंद रखते हैं खिड़की-दरवाजे तो हो जाएगी ये प्रॉब्लम
Embed widget