एक्सप्लोरर

दक्षिण भारत में बीजेपी की चुनौतियां, आंकड़ों में जानिए क्यों 2024 में आसान नहीं होगा सफर

Mission 2024: दक्षिण भारत में दक्षिण के छह राज्य- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना आते हैं. इन 6 राज्यों में से सिर्फ कर्नाटक में ही बीजेपी की अपने बूते पर सरकार है.

BJP Performance In South India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने सफलता के कई आयाम गढ़े. पार्टी ने वहां भी कमल खिलाया, जहां पहले कभी भी जीत हासिल नहीं हुई थी. 2014 के बाद से बीजेपी ने देश के अधिकतर राज्यों में या तो अकेले अपने दम पर सरकार बनाई या फिर एनडीए गठबंधन की सरकारें बनीं. लेकिन दक्षिण भारत का दुर्ग जीतने में बीजेपी को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है.

दक्षिण भारत में दक्षिण के छह राज्य- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना आते हैं. इन 6 राज्यों में से सिर्फ कर्नाटक में ही बीजेपी की अपने बूते पर सरकार है. कर्नाटक को छोड़कर दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में भगवा पार्टी अपनी पैठ नहीं बना पाई है. हालांकि, पुडुचेरी में पार्टी सत्ता में भागीदार जरूर है.

दक्षिण में बीजेपी का प्रदर्शन

दक्षिण के इन 6 राज्यों में लोकसभा की कुल 130 सीटें हैं. दक्षिण भारत की 130 में से बीजेपी के पास 22 फीसदी यानी की सिर्फ 29 लोकसभा सीटें हैं. 2019 में कर्नाटक में बीजेपी ने 28 लोकसभा सीटों में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. 2019 में तेलंगाना की 17 सीटों में से भगवा पार्टी को सिर्फ 4 सीटें मिली थीं. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में बीजेपी के पास एक भी लोकसभा सीट नहीं है. इतना ही नहीं आंध्र प्रदेश और केरल में पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं है.

दक्षिण में बीजेपी की चुनौती

दक्षिण भारत में बीजेपी को आज भी उत्तर भारत की पार्टी माना जाता है. बीजेपी के सामने नॉर्थ इंडियन पार्टी होने का टैग हटाना मुश्किल है. दूसरी सबसे बड़ी चुनौती है कि दक्षिण भारत में क्षेत्रीय पार्टियों से लड़ने के लिए बीजेपी के पास मजबूत क्षेत्रीय चेहरे नहीं हैं. दक्षिण में कर्नाटक को छोड़ अधिकतर राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों की सरकारें हैं, जिनसे लड़ना बीजेपी के लिए मुश्किल है.

कर्नाटक में होगी अग्निपरीक्षा

दक्षिण भारत में बीजेपी के सामने अपनी एकमात्र सरकार को बचाना चुनौती है. कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. यदि बीजेपी के हाथों से कर्नाटक निकल जाता है तो इसका सीधा असर तेलंगाना चुनाव में होगा. तेलंगाना में बीजेपी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है. यहां भी इसी साल के अंत में चुनाव होना है. यहां बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है. कर्नाटक चुनाव के नतीजों का काफी असर तेलंगाना में पड़ सकता है. इसलिए बीजेपी को हर हाल में कर्नाटक का गढ़ बचाना होगा.

ये भी पढ़ें-किन राज्यों में कांग्रेस इस बार बजा रही है BJP के लिए खतरे की घंटी? सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget