एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव: अब बीजेपी के धूमल और कांग्रेस के वीरभद्र के बीच होगा 'दंगल'

प्रेम कुमार धूमल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में पार्टी ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है. साल 2012 में प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही बीजेपी के सीएम उम्मीदवार होंगे. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में प्रेम कुमार धूमल करीब तीन दशक से सक्रिय हैं.

अमित शाह ने रैली में की धूमल के नाम की घोषणा

सूत्रों के मुताबिक, कल ही धूमल के नाम पर मुहर लग गयी थी, जब अचानक अमित शाह ने धूमल को शिमला तलब किया. कल धूमल अपने ज़िले हमीरपुर में चुनाव प्रचार कर रहे थे. आनन फानन में धूमल शिमला पंहुचे. आज रैली के दौरान अमित शाह ने औपचारिक घोषणा कर दी.

कांग्रेस लगातार बीजेपी को कह रही थी 'बिना दूल्हे की बारात' 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूरी कांग्रेस लगातार बीजेपी को 'बिना दूल्हे की बारात' कहकर तंज़ कस रही थी. जानकारों के मुताबिक, बीजेपी के लिए धूमल के नाम की घोषणा मजबूरी बन गयी थी, क्योंकि पार्टी पर लगातार चेहरे के साथ चुनाव में उतरने का दबाव था. सात अक्टूबर को कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री वीरभद्र को मंडी की रैली में राहुल गांधी ने सीएम प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

हिमाचल में खिलेगा 'कमल', बहुमत के साथ बीजेपी को मिलेगा ताज : ABP न्यूज ओपिनियन पोल

दो बार सीएम रह चुके प्रेम कुमार धूमल इस बार सुजानपुर क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले धूमल नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश के सीएम रहे. मार्च 1998 से मार्च 2003 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे, जबकि दूसरी बार जनवरी 2008 से 2012 तक सीएम रहे.

प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी चार बार जीत दर्ज की है. वह 1989 में पहली बार लोकसभा सांसद भी चुने गए थे और 1991 में प्रेम कुमार धूमल दोबारा लोकसभा चुनाव जीते.

हिमाचल चुनाव में सलमान खान की गूंज, जानिए CM वीरभद्र क्यों ले रहे हैं नाम

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वो नेता विपक्ष हैं. प्रेम कुमार धूमल के मुताबिक, इस बार के चुनाव में पार्टी ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है. धूमल का दावा है कि उन्होंने सुजानपुर के लिए काफी काम किया है और यहां वो जनता की डिमांड पर ही चुनाव लड़ने आए हैं.

धूमल का मुकाबला उन्हीं के राजनीतिक शिष्य से

साल 2012 में प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. उससे पहले उन्होंने तीन चुनाव बमसान सीट से लड़ा था, लेकिन इस बार उनकी चुनावी लड़ाई और भी दिलचस्प है, क्योंकि सुजानपुर में धूमल का मुकाबला उन्हीं के राजनीतिक शिष्य माने जाने वाले राजेन्द्र राणा से है.

बीजेपी के सर्वे में नड्डा से आगे निकले धूमल

बीजेपी अध्यक्ष का सर्वे प्रेम कुमार धूमल कर पक्ष में ही कहानी कह रहा था. पार्टी के सर्वे में  70 फीसदी लोग धूमल के पक्ष में थे, जबकि नड्डा के पक्ष में 28 फीसदी ही लोग थे. बीजेपी के सर्वे में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 40 सीटें ही मिलती दिख रही थी, इनमें से 7 सीटों में जीत का अंतर कम होने का भी अनुमान था, ऐसी सूरत में बीजेपी को डर था कि कहीं आखिरी वक्त में नेता एलान न करने का खामियाजा न उठाना पड़ जाए. दूसरी तरफ प्रेम कुमार धूमल की लोकप्रियता 70 % तक बढ़ी हुई दिख रही थी.

18 दिसंबर को आएंगे नतीजे

हिमाचल में धूमल के नाम की घोषणा के बाद ये साफ हो गया है कि धूमल या वीरभद्र में से कोई एक सीएम होगा. मुकाबले में यहां ये दोनों ही दल हैं. हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान होना है और 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget