एक्सप्लोरर

वडोदरा: नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भिड़े कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता, झंडे से की एक दूसरे की पिटाई

झड़प के दौरान पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की, लेकिन उत्तेजित कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू दिख रहे थे. इसके साथ एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते भी नजर आए.

गुजरात के वडोदरा में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को हिंसक झड़प देखने को मिली. वडोदरा के सोमा तलाव इलाके में नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए. इस दौरान वहां पर उन कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी का झंडा था. उन्होंने एक दूसरे को उन्हीं पार्टी झंडों को हथियार बनाकर पीटना शुरू कर दिया.

हालांकि, झड़प के दौरान पुलिस ने स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की, लेकिन उत्तेजित कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू दिख रहे थे. इसके साथ एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करते भी नजर आए. ऐसे में हम यहां पर मीडिया की नैतिकता का ध्यान रखते हुए उस वीडियो को नहीं दिखा सकते हैं.

इधर, गुजरात में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में 'कॉफी शॉप्स के साथ डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा किया है. इसे लेकर बीजेपी अब कांग्रेस का कड़ा विरोध कर रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस कभी भी भारतीय संस्कृति से नहीं जुड़ी. इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के डेटिंग डेस्टिनेशन के वादे को लव जिहाद से जोड़ दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए वडोदरा के बीजेपी अध्यक्ष विजय शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि 'कांग्रेस ने कभी भी 'भारतीय मूल्यों' के साथ खुद को नहीं जोड़ा. आगामी चुनाव के लिए पार्टी के 'डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा 'लव जिहाद' को बढ़ावा देगा.'

विजय शाह का कहना है कि 'डेटिंग एक पश्चिमी अवधारणा है, पश्चिमी देशों में आज भी कई लोग अपने परिवार के साथ नहीं रहते हैं. वे अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए डेट पर जाते हैं. वहीं भारत में, विशेष रूप से गुजरात में, जहां ज्यादातर लोग संयुक्त परिवारों में रहते हैं, परिवार में अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए कई लोग होते हैं. यहां डेटिंग की कोई आवश्यकता नहीं है.'

ये भी पढ़ें: गुजरात: कांग्रेस ने किया 'कॉफी शॉप्स के साथ डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा, बीजेपी बोली- लव जिहाद बढ़ेगा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
Parliament Monsoon Season Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
Live: अखिलेश यादव लोकसभा में बोले- बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप, स्पीकर ने कहा- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
Parliament Monsoon Season Highlights: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget