एक्सप्लोरर

गुजरात: कांग्रेस ने किया 'कॉफी शॉप्स के साथ डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा, बीजेपी बोली- लव जिहाद बढ़ेगा

गुजरात में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मेनिफेस्टो को लेकर सियासत गरमा गई है. दरअसल कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में 'कॉफी शॉप्स के साथ डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा किया है. जिसे बिजेपी ने लव जिहाद से जोड़ते हुए कांग्रेस पर हमला किया है.

नई दिल्लीः गुजरात में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में 'कॉफी शॉप्स के साथ डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा किया है. जिसे लेकर बीजेपी अब कांग्रेस का कड़ा विरोध कर रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस कभी भी भारतीय संस्कृति से नहीं जुड़ी. इसके साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के डेटिंग डेस्टिनेशन के वादे को लव जिहाद से जोड़ दिया है.

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए वडोदरा के बीजेपी अध्यक्ष विजय शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि 'कांग्रेस ने कभी भी 'भारतीय मूल्यों' के साथ खुद को नहीं जोड़ा. आगामी चुनाव के लिए पार्टी के 'डेटिंग डेस्टिनेशन' का वादा 'लव जिहाद' को बढ़ावा देगा.'

डेटिंग डेस्टिनेशन को बताया गलत

विजय शाह का कहना है कि 'डेटिंग एक पश्चिमी अवधारणा है, पश्चिमी देशों में आज भी कई लोग अपने परिवार के साथ नहीं रहते हैं. वे अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए डेट पर जाते हैं. वहीं भारत में, विशेष रूप से गुजरात में, जहां ज्यादातर लोग संयुक्त परिवारों में रहते हैं, परिवार में अपनी भावनाओं को शेयर करने के लिए कई लोग होते हैं. यहां डेटिंग की कोई आवश्यकता नहीं है.'

डेटिंग नशे को बढ़ावा देगीः बीजेपी नेता

बीजेपी नेता शाह का कहना है कि 'डेटिंग शारीरिक आकर्षण से संबंधित है और डेटिंग में कोई भावनात्मक आकर्षण नहीं होता है. कांग्रेस का घोषणापत्र युवाओं को भ्रमित करने के अलावा कुछ भी नहीं देगा.' उनका कहना है कि 'डेटिंग के जरिए कांग्रेस शराब और ड्रग्स को बढ़ावा दे सकती है.'

शाह ने कांग्रेस पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'डेटिंग डेस्टिनेशन से एक ऐसा समुदाय जो युवा हिंदू लड़कियों को गुमराह करने की कोशिश करता है, उसे बढ़ावा मिलेगा, डेटिंग जिहाद को बढ़ावा दे सकती है. हम अगले विधानसभा सत्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाएंगे.'

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने महामारियों के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय ढांचा मजबूत करने के सुझाए नुस्खे, पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसियों ने किया समर्थन

दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने छात्रों से कहा- अगर जवाब नहीं आता तो परीक्षा में कुछ भी लिख दो, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget