एक्सप्लोरर

MCD चुनाव के बीच ठग सुकेश चंद्रशेखर फोड़ रहा एक के बाद एक लेटर बम, BJP-AAP आमने-सामने

Sukesh Polygraph Test Letter: सुकेश ने जरिए एक और लेटर जारी किया है, जिसमें उसने अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग के साथ ही केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को भी इस परीक्षण से गुजरने की चुनौती दी है.

Sukesh Chandrashekhar Letter: ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की एक और चिट्ठी आज सामने आई जिसमें उसने अपने सभी दावे सच होने और इसके लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की बात कही है. साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी टेस्ट करवाने की चुनौती है. जिसके बाद बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मांग की है कि वो सच सामने लाने के लिए अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाएं.

दिल्ली की जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की पांचवी चिट्ठी सामने आई है. जिसमें उसने आम आदमी पार्टी, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल पर अब तक लगाए गए आरोप को साबित करवाने के लिए अपना पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की सहमति दी है. इसके अलावा चिट्ठी पैसे के अलावा फिर कई गंभीर आरोप लगाए है. इस चिट्ठी के सामने आने के बाद से बीजेपी हमलावर है.

बीजेपी की मांग

बीजेपी ने मांग की है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना टेस्ट करवाना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए. बीजेपी का कहना है कि जेल में बैठा एक व्यक्ति गंभीर आरोप लगा रहा है और साबित करने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भी तैयार है, ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी उसकी चुनौती स्वीकार करते हुए टेस्ट करवा लेना चाहिए ताकि सब कुछ साफ हो जाए. एमसीडी चुनाव समिति के संयोजक आशीष सूद का कहना है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय केजरीवाल कहते थे कि आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना चाहिए और जांच होनी चाहिए, तो आज महाठग पॉलीग्राफ को तैयार है, लेकिन वो केजरीवाल उसका जवाब नहीं दे रहे है.

वहीं चिट्ठी में लिखी पैसे और महंगी घड़ी को लेकर भी बीजेपी ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्तिथि साफ करनी चाहिए क्योंकि आरोप ज्यादा गंभीर है. आशीष ने कहा कि सुकेश ने बताया कि महंगे घड़ी और उसके स्ट्रैप को विदेश से मंगवा, विदेशी पीआर एजुकेशन मॉडल के लिए और इसी चिट्ठी में सुकेश ने कहा कि वो अपना पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार है. इन सभी पर अभी तक अरविंद केजरीवाल या उनकी गैंग ने खंडन नहीं किया है.

सुकेश चंद्रशेखर पर करोड़ों रुपए के ठगी के आरोप और इसमें जेल में है. जेल से उसने अब तक चिट्ठी के जरिए अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर पैसे लेने, पैसे बदले राज्यसभा सीट और जेल में सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन मनी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए है. पिछले कुछ दिनो में एक बाद एक चिट्ठी सामने आई है जिसमे आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाने के अलावा इसकी जांच की मांग की है.

क्या कहना है अरविंद केजरीवाल का?

हालांकि, सुकेश के पॉलीग्राफ टेस्ट की बात और चुनौती पर केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में नगर निगम और गुजरात में विधानसभा चुनाव इसलिए बीजेपी के इशारे पर ये सब कुछ हो रहा है. उन्होंने कहा कि आजकल वे सुकेश चंद्रशेखर को लेकर आए हैं, बीजेपी की ही भाषा बोल रहा है वो, बीजेपी ने ही पहले कहा कि केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएं अब सुकेश भी वही बात कर रहा है. अब तो वो बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार है. उसे बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, उसे मोदी जी की रैली में ले ज़ाया जाना चाहिए, उसे देखकर भीड़ तो आएगी.

ये भी पढ़ें: 'मंडोली जेल में CRPF के जवान ने की पिटाई, मिल रही धमकियां...' ठग सुकेश चंद्रशेखर ने की पत्नी समेत दिल्ली जेल से ट्रांसफर की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget