एक्सप्लोरर

डीके शिवकुमार के ‘संविधान’ वाले बयान पर भड़की BJP, कहा- यह गांधी परिवार का बयान

DK Shivakumar Remarks: संबित पात्रा ने कहा, "डीके शिवकुमार द्वारा दिया गया बयान केवल उनका अपना बयान नहीं है, बल्कि यह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है.

DK Shiv Kumar Constitution Remarks Row: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के 'संविधान बदल रहा है' बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने डीके शिवकुमार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनका बयान गांधी परिवार का प्रतिनिधित्व करता है.

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "डीके शिवकुमार द्वारा दिया गया बयान केवल उनका अपना बयान नहीं है, बल्कि यह गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करता है. जब वह कहते हैं कि अगर वे कभी सत्ता में आए तो मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देंगे तो यह उनके असली इरादों को दर्शाता है. उनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को दे देंगे, ऐसा कभी नहीं हो सकता है. जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा और उनके दिए संविधान को बदलने की कोशिश करेगा, ऐसा हम होने नहीं देंगे."

'वे नेहरू की पॉलिसी पर चल रहे हैं'

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे नेहरू की पॉलिसी पर चल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री का पद प्राप्त करने के लिए देश का बंटवारा किया था. आज भी अनफिट राहुल गांधी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए देश के पुनर्बंटवारे की कोशिश कर रहे हैं."

'अंबेडकर का सबसे बड़ा अपमान'

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के संविधान पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद लहर सिंह ने कहा, "मैं मानता हूं कि जिस कारण से वे संविधान में संशोधन की बात कर रहे हैं, मैं समझता हूं कि यह बाबा साहेब अंबेडकर का सबसे बड़ा अपमान है. गांधी परिवार अपने करीबी सहयोगी डीके शिवकुमार, जो अब कांग्रेस पार्टी के स्तंभ हैं, के माध्यम से बाबा साहेब के अपमान होने दे रहे हैं. यह गांधी परिवार को शोभा नहीं देता, क्योंकि उन्होंने पहले भी संविधान के साथ अत्याचार किया था. कांग्रेस संविधान का अपमान करने के लिए जानी जाती है."

'हमें एक अच्छे दिन का इंतजार करना होगा'

डीके शिवकुमार से एक न्यूज चैनल के मंच पर कर्नाटक सरकार की मुस्लिम आरक्षण नीति को कोर्ट में चुनौती दिए जाने को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, "कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, हमने कुछ शुरू किया है. मुझे पता है कि सब कोर्ट जाएंगे. हमें एक अच्छे दिन का इंतजार करना होगा. बहुत सारे बदलाव हैं, संविधान बदल रहा है, और ऐसे फैसले हैं जो संविधान को बदल देते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'नाराज फूफा से करेगा क्या...', SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
'रायता और फैला दिया...', SIR को लेकर पवन खेड़ा ने ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज
'रायता और फैला दिया...', SIR को लेकर पवन खेड़ा ने ज्ञानेश कुमार पर कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, 'विपक्ष की मांग सही'
CEC ज्ञानेश कुमार पर गुलाम नबी आजाद का चौंकाने वाला बयान, 'विपक्ष की मांग सही'

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
JSSC CGL परीक्षा-2023 में गड़बड़ी, 3 उम्मीदवार गिरफ्तार; अब तक 19 पकड़े गए
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
'ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया', महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा...
वेस्टइंडीज के कप्तान ने माना भारत का लोहा, कहा - टीम इंडिया को हरा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
रसोई की सिंक के पास रख दें ये चीज, चली जाएगी बदबू
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
'अफगान जलेबी' पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video
Embed widget